हरिद्वार। मन्दिर व बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चुराया गया सारा माल भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली ज्वालापुर में रवि गोस्वामी पुत्र राजवीर गोस्वामी निवासी शिव मंदिर दक्ष एंक्लेव हरि लोक द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद मकान व मकान के पास स्थित मंदिर का ताला तोड़कर घर का सामान व धनराशि चोरी कर ले गए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को आज सुबह सूचना मिली कि चोरी की उक्त घटना में शामिल चोर क्षेत्र में देखे गये है। तथा वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चौकिंग अभियान चला कर रेगुलेटर पुल के समीप से दो लोगों को चोरी की माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम रोहित पुत्र जोगिंदर निवासी बाल्मीकि बस्ती व गुलफाम पुत्र हबीब निवासी पावधोई ज्वालापुर बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
नाबालिग बेटी का सौदा करने वाली मां सहित पांच महिलाएं गिरफ्तार
Wed Feb 23 , 2022
रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ही नाबालिग बेटी से गंदा काम करवाती थी। इतना ही नहीं मां पैसे के लालच में बेटी की कई बार शादी भी करवा चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता […]

You May Like
-
इनामी अपराधी को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Pahado Ki Goonj December 21, 2022
-
चिन्याली सौड़ :- कार दुर्घटना में एक कि मौत ।
Pahado Ki Goonj February 27, 2020

