HTML tutorial
HTML tutorial

एक दो तीन बंद करो पाॅलीथिन के नारों के साथ लिया पाॅलीथिन मुक्त ग्रीन दून बनाने का संकल्प

Pahado Ki Goonj

देहरादून। शहरवासियों ने ‘पॉलीथिन मुक्त ग्रीन दून मिशन’ के तहत देहरादून में 50 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाकर प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का संदेश दिया गया। इस दौरान दूनवासियों ने एक दो तीन बंद करो पाॅलीथिन के नारे लगाए। इससे मंगलवार सुबह पूरी द्रोण नगरी गंूजी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पॉलिथीन के खिलाफ मानव श्रृंखला की शुरुआत की। मियां वाला चैक से मुख्यमंत्री, मेयर सुनील उनियाल गामा और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मानव श्रृंखला का हिस्सा बने।
इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि यह अनोखा अभियान है। इस अभियान में एक लाख लोगों ने हिस्सा लिया है। पीएम मोदी देश को प्लास्टिक मुक्त बनाना चाहते हैं। उनके आह्वान पर उत्तराखंड में भी अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान में स्कूली बच्चे, सरकारी अधिकारी और पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। मानव श्रृंखला मियांवाला चैक से विवेकानंद स्कूल जोगीवाला , लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मपुर, बहल चैक, गोयल प्लाजा राजपुर रोड, घंटाघर , वाडिया हिमालयी भूविज्ञान संस्थान, हनुमान मंदिर बनाई गई। वहीं, सहारनपुर रोड से तहसील चैक, नगर निगम कार्यालय, तक श्रृंखला बनाकर प्लास्टिक मुक्त दून का संदेश दिया गया। संयुक्त सचिव कृष्ण सिंह व सचिवालय संघ के प्रतिनिधि संदीप मोहन चमोला एपीजे अब्दुल कलाम भवन व पीएसी भवन के नोडल अधिकारी होंगे। संयुक्त सचिव महावीर सिंह चैहान व संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी देवेंद्र शास्त्री भवन, पश्चिमी ब्लाक, अपर सचिव विनोद कुमार व संघ के महासचिव राकेश जोशी को सुभाष चंद्र बोस भवन, उत्तरी ब्लाक, उत्तरी पोटा का, अपर सचिव प्रताप सिंह शाह व संघ के निर्मल कुमार को विश्वकर्मा भवन का, अपर सचिव अतर सिंह व संघ के नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी को सोबन सिंह जीना भनव, स्वान भवन, एटीएम भवन, पोस्ट आफिस भवन का प्रभारी बनाया गया था।

Next Post

मानव श्रंखला के दौरान पांच घंटे यहां से डायवर्ट रहे वाहन

देहरादून। मानव शृंखला के चलते शहर की तरफ आने वाले यातायात को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक डायवर्ट किया गया। धूलकोट तिराहा, हनुमान मंदिर, झाझरा, प्रेमनगर, टी स्टेट, भानियावाला तिराहा, थानो रोड पीएनबी तिराहा, डोईवाला थाने के समीप दूधली मार्ग, कुठाल गेट, साईं मंदिर, कारगी चैक, काठ […]

You May Like