HTML tutorial
HTML tutorial

पुरोला में मांगों को लेकर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज ।

Pahado Ki Goonj

पुरोला में मांगों को लेकर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज ।

, पूर्व विधायक मालचंद ने दिया भरोसा

उत्तरकाशी ।

अपनी मांगों को लेकर पुरोला तहसील परिसर में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां चौथे दिन और आशा कार्यकर्ता छठे दिन भी धरने पर डटी रहीं।

आंदोलन के बीच पूर्व विधायक मालचंद धरनास्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मांगों को शासन तक पहुंचाने और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया।

कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने दो टूक कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Next Post

गूलर के पास भीषण बस हादसा, खाई में समाई बस; 4 की मौत, 20 घायल

गूलर के पास भीषण बस हादसा, खाई में समाई बस; 4 की मौत, 20 घायल टिहरी में दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस-SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी टिहरी जिले में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस हरिद्वार […]

You May Like