HTML tutorial

ईमानदारी की मिसाल बने मनमोहन सिंह चौहान, मजदूर का खोया मोबाइल लौटाकर जीता दिल ।

Pahado Ki Goonj

ईमानदारी की मिसाल बने मनमोहन सिंह चौहान, मजदूर का खोया मोबाइल लौटाकर जीता दिल ।

बड़कोट/यमुनोत्री। चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और स्थानीय लोग रोजगार एवं मजदूरी के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़भाड़ के बीच अक्सर सामान खोने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं, लेकिन ऐसे माहौल में ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान ने एक गरीब मजदूर का खोया हुआ मोबाइल फोन लौटाकर मानवता और सदाचार का परिचय दिया है।
जानकारी के अनुसार कांडा गांव निवासी चमन लाल पुत्र दुर्गा लाल यमुनोत्री धाम में मजदूरी करने आए हुए थे। इसी दौरान उनका महंगा मोबाइल फोन कहीं खो गया। काफी तलाश के बाद भी फोन नहीं मिला, जिससे चमन लाल काफी परेशान हो गए।
इसी बीच चमन लाल का मोबाइल सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान को मिला। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के फोन के वास्तविक मालिक की तलाश की और पूरी ईमानदारी के साथ मोबाइल चमन लाल को वापस सौंप दिया।
अपना खोया हुआ फोन वापस मिलने पर चमन लाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मनमोहन सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे ईमानदार और मददगार लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।
मनमोहन सिंह चौहान की इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि उनकी ईमानदारी और सामाजिक सेवा की भावना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

Next Post

आयुष चिकित्सकों का बिगुल: मांगें पूरी न होने पर 15 जून से प्रदेशव्यापी पूर्ण कार्य बहिष्कार

आयुष चिकित्सकों का बिगुल: मांगें पूरी न होने पर 15 जून से प्रदेशव्यापी पूर्ण कार्य बहिष्कार देहरादून। आयुष विभाग में वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड ने प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। संघ का […]

You May Like