HTML tutorial

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में कार्रवाई ।

Pahado Ki Goonj

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में कार्रवाई ।
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ऑडियो-वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री के मामले में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेंद्र डोभाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि राठौर को हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।
यह मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित कथित ऑडियो क्लिप और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री को लेकर दर्ज मुकदमों से जुड़ा है। पूर्व में राठौर के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुई थीं, जिनमें कथित रूप से आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो प्रसारित करने और कुछ व्यक्तियों की छवि धूमिल करने के आरोप लगाए गए थे ।

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सामने आए कुछ ऑडियो क्लिपों ने राज्य की राजनीति में काफी हलचल मचाई थी। इन क्लिपों की जांच को लेकर पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) पहले से कार्रवाई कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सुरेश राठौर को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय मे पेश किया जाएगा।

Next Post

पनियाला में श्रीमद् देवी भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मातृशक्ति के महत्व पर दिया संदेश

पनियाला में श्रीमद् देवी भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मातृशक्ति के महत्व पर दिया संदेश लंबगांव/टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक की रौंनद रमोली पट्टी के ग्राम पनियाला में बटुकनाथ भैरव कीर्तन मंडली के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच निरंतर जारी है। […]

You May Like