राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एयरपोर्ट पर राज्यपाल सिंह तथा मुख्यमंत्री धामी ने उनका स्वागत किया

Pahado Ki Goonj

देहरादून,राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया | राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं ।राष्ट्रपति आज गणमान्य लोगों से राजभवन में भेंट भी करेगी, उनको उत्तराखंड की संस्कृति  से रूबरू कराने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयेजन किया गया है।इसकी दो दिन पूर्व में तैयारी चल रही है।

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल,  सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया ।

 

Next Post

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का राजभवन में राज्यपाल सिंह ने स्वागत किया

देहरादून, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने स्वागत किया। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, सचिव श्री राज्यपाल, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा मौजूद रहे। इससे पहले राज्यपाल ने राष्ट्रपति का […]

You May Like