HTML tutorial
HTML tutorial

पंचायत चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए खतरे की घंटीः कांग्रेस

Pahado Ki Goonj

समर्थन देने के लिए पार्टी ने जताया ग्रामीण जनता का आभार
देहरादून। उत्तराखड में संपन्न जिला पंचायत चुनावों में ग्रामीण जनता द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिए जाने पर उत्तरखेड कांग्रेस के चार वरिष्ठ नेताओं विजय सारस्वत , शिल्पी अरोड़ा दोनों महासचिव और धीरेंद्र प्रताप मुख्य प्रचार समन्वयक व पूर्व राज्य मंत्री अजय सिंह ने यहां जारी संयुक्त वक्तव्य में आभार व्यक्त किया है।
इन नेताओं ने प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश के नेतृत्व में लड़े गए इन चुनावो में कांग्रेस को मिली आशातीत सफलता पर राज्य की ग्रामीण जनता को बधाई देते हुए दावा किया है कि यदि सत्तारूढ़ भाजपा ने खरीद-फरोख्त के तमाम अनैतिक हथकंडे ना अपनाए तो निश्चित तौर पर आधा दर्जन से अधिक जिला पंचायतों में कांग्रेस समर्थक जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। उन्होंने ग्राम प्रधान बीडीसी के चुनाव में भी कांग्रेस के लोगों को भारी जनसमर्थन मिलने का आभार व्यक्त करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए खंतरे की घंटी बताया है। धीरेंद्र प्रताप और शिल्पी अरोड़ा ने जो हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की ओर से प्रचार हेतु गुड़गांव और सोनीपत गए थे ,कहां की हरियाणा में भी कल आने वाले नतीजे एग्जिट पोल के द्वारा की गई घोषणाओं के प्रतिकूल होंगे और हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और और शैलजा के नेतृत्व में व सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी।

Next Post

प्रेमनगर लूटकांड का खुलासा करने में दो सप्ताह बाद भी पुलिस नाकाम

देहरादून। प्रेमनगर में देव ज्वैलर्स के मालिक के यहंा लाखों की लूट के मामले में आज दो सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। हांलाकि पुलिस ने दोनों लुटेरों की पहचान भी कई दिन पूर्व कर ली थी लेकिन फिर भी पुलिस उन […]

You May Like