देहरादून। पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। खबर लिखे जाने तक 56 ग्राम प्रधानों के नतीजे घोषित कर दे गए थे और प्रदेश भर से लगातार परिणाम आ रहे हैं। पहला नतीजा करीब पौने नौ बजे नैनीताल से घोषित किया गया था। भीमताल के मलुवाताल प्रधान पद पर लक्ष्मण गंगोला ने जीत हासिल कर चुनाव परिणामों की शुरुआत की। इसके अलावा अल्मोड़ा की बडेत ग्राम सभा बडेत में ग्राम प्रधान पद पर सिर्फ एक वोट से फैसला हुआ। रेखा बिष्ट ने यहां 47 वोट पाकर जीत हासिल की और रनर अप रही मंजू देवी को 46 वोट मिले। बता दें कि खबर लिखे जाने तक सबसे अधिक अल्मोड़ा में 21 ग्राम प्रधानों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में 13 ग्राम प्रधानों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।
हरियाणा चुनावः साइकिल पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे सीएम खट्टर
Mon Oct 21 , 2019
करनाल। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर साइकिल पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। वो सोमवार सुबह चंडीगढ़ से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर मतदान के लिए निकले थे। करनाल पहुंचकर वो पहले अपने घर गए और वहां से साइकिल पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान सीएम ने […]

You May Like
-
बीएड प्रशिक्षितों ने दिया शिक्षा निदेशालय में धरना ।
Pahado Ki Goonj February 16, 2023

