देहरादून। सड़क दुर्घटना में कल देर शाम एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने से दो लोग घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी वहीं दूसरे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
जानकारी के अनुसार दोनों दुर्घटनाग्रस्त कार सवार युवक भाऊवाला में अपने किसी परिचित के यहां गए हुए थे और वापस आते समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे हुए एक पेड़ से टकरा गयी जिससे दोनों लोग घायल हो गये।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार में घायल पडे़ लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहंा उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी वहीं दूसरे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है। मृतक की पहचान प्रत्यूश बिष्ट पुत्र प्रदीप बिष्ट निवासी सुभारती अस्पताल के पास झाझरा देहरादून के रूप में की गयी जबकि घायल का नाम आदित्य कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सुद्धोवाला देहरादून बताया गया है। बहरहाल पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
हरीश रावत ने दी सहकारिता मंत्री के आवास पर उपवास की चेतावनी
Fri Jul 1 , 2022
देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के आवास के बाहर उपवास करने की चेतावनी दी है। हरीश रावत का आरोप है उत्तराखंड के हिस्से के यूरिया की स्मगलिंग की जा रही है और किसानों को खाद, यूरिया दे पाने में सहकारिता विभाग लाचार हो गया […]

You May Like
-
दो नये राज्य बनाने से भारत का बदला नक्सा
Pahado Ki Goonj November 1, 2019

