HTML tutorial
HTML tutorial

बडे़ नेताओं के संग फोटों खिंचाकर बेरोजगारों से ठगी करने वाला गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। देश के बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवा कर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपित बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखाकर बेरोजगार युवाओं को यह विश्वास दिलवाता था कि उसकी सरकार व प्रशासन में अच्छी पहुंच है। उसने कार्मिक विभाग दिल्ली, अध्यापक व नर्स के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर 40 लाख से अधिक की चपत लगा चुका है।
रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टिबड़ी निवासी दुर्गा प्रसाद ने कोतवाली नगर देहरादून में पिछले साल जून माह में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसका कहना था कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग दिल्ली में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे सौरभ कौशिक निवासी दिल्ली व मनोज, सोमेश पंत और दीपक ने दो लाख रुपये लिए हैं। नौकरी भी नहीं लगवाई और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। बाद में लाकडाउन का हवाला देते हुए पीड़ित ने देहरादून के बजाय हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली से जांच व कार्रवाई कराने की गुहार अधिकारियों से लगाई। मुकदमा रानीपुर कोतवाली ट्रांसफर होने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी। जिस पर पुलिस ने उसके गैर जमानती वारंट लिए और रानीपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल सत्येंद्र यादव व पंकज देवली ने जाल बिछाकर रात के समय आरोपी के घर छापा मारा और आखिरकार सौरभ कौशिक उर्फ कछुआ निवासी गंगा विहार थाना गोकुलपुरी दिल्ली पुलिस के हाथ आ गया। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Next Post

बर्फबारी के चलते आईटीबीपी के तीन पोर्टर लापता

उत्तरकाशी। भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लंबी दूरी गश्त कर रही भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) टीम बर्फबारी होने के चलते वापस लौट रही थी। इसी दौरान तीन पोर्टर लापता हो गये। बर्फबारी होने से अभीतक इन पोर्टरों का कोई पता नहीं चल पाया है। आईटीबीपी ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग […]

You May Like