मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। कंगना ने अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वो ध्यान की मुद्रा में हैं। उन्होंने लिखा- ‘पिछले कुछ दिनों से मैं थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी और मेरी आंखों में हल्की जलन हो रही थी। हिमाचल जाने की उम्मीद में कल मैंने अपना टेस्ट कराया था और आज इसका रिजल्ट आया है। मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में है। अब मुझे पता है मैं इसे खत्म कर दूंगी।कंगना आगे लिखती हैं कि ‘अगर आप डर गए तो यह आपको और डराएगा। आइए इस कोविड 19 को खत्म करें। यह कुछ भी नहीं है एक मामूली सा फ्लू है। जिसे बहुत अधिक दबाया गया था और अब ये कुछ लोगों पर है। हर हर महादेव।‘
कोरोना के कारण स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश घोषित
Sat May 8 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा सचिव को प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि, सामान्य तौर […]

You May Like
-
तूफान के चलते फिलीपीन में क्रिसमस के रंग में पड़ा भंग
Pahado Ki Goonj December 25, 2019

