देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संक्रमित मामलों के आधार पर नैनीताल जिले को रेड और ऊधमसिंह नगर जिले को ग्रीन जोन घोषित कर दिया है। शेष 11 जिलों को पूर्व की भांति ऑरेंज जोन में ही रखा है। रविवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में बीते एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसमें नैनीताल जिले में सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 260 पहुंच गई है। मात्र 23 मरीज इलाज के बाद घर भेजे गए हैं। जिले में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 236 है। जोन के लिए तय छह मानकों में खरा न उतरने पर सरकार ने नैनीताल को रेड जोन घोषित किया है।
यह भी पढ़ेंरू ब्वतवदंअपतनेरू उत्तराखंड में रविवार को 158 मरीजों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 907
वहीं, ऊधमसिंह नगर जिला ग्रीन जोन में लाया गया है। इस जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 72 हो गई है। इसमें 27 मरीज ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 45 हैं। देहरादून, हरिद्वार समेत नौ पर्वतीय जिलों को पहले की तरह ऑरेंज जोन में ही रखा है।
घर कोरोनामुक्त रखेगी माइक्रोवेव सेनेटाइजर मशीन
Mon Jun 1 , 2020
नई दिल्ली, घर-दफ्तर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किफायती और सुरक्षित माइक्रोवेव सेनेटाइजर मशीन ‘अतुल्य’ जल्द बाजार में आने वाली है। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तैयार किया है। यह सामान पर चिपके किसी वायरस या हवा में मौजूद कोरोना को पल भर में निष्क्रिय […]

You May Like
-
शहीद के परिजनों का सरकार पर गुमराह करने का आरोप
Pahado Ki Goonj November 28, 2021


