HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यभर में बरसात की वजह से 72 सड़कें बंद

Pahado Ki Goonj

देहरादून। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन रुक रुक कर हो रही बारिश की वजह से सड़कों के बंद होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। राज्य कंट्रोल रूम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बारिश की वजह से राज्य भर में गुरुवार को कुल 72 सड़कें बंद थी। इसमें से सबसे अधिक 15 सड़कें पिथौरागढ़ जिले में हैं। इसके अलावा पौड़ी में 13, चमोली में 12, बागेश्वर में आठ, देहरादून में आठ सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि बारिश की वजह से राज्य के अलग अलग क्षेत्रों में सड़कें बंद हो रही हैं लेकिन उन्हें लगातार खोला जा रहा है। उन्होंने कहा बारिश से बंद सड़कें ज्यादा समय तक बंद न रहें इसके लिए सभी अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिलों में बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

उत्तराखंड के मुख्य समाचारों को पढें

देहरादून ,प्रदेश के जिलों से ली गई है रिपोर्ट के अनुसार कुमाऊं तथा गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में जनपदों में बादल लगे हुए हैं और बारिश की स्थिति बनी हुई है। राज्य में मार्गों की स्थिति– 1- उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पालीगाड के पास बंद है। 2- बद्रीनाथ मार्ग चमोली में […]

You May Like