HTML tutorial
HTML tutorial

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई ,मोरी मे चरस के साथ दो गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

 

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई ,मोरी मे चरस के साथ दो गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी। मोरी ।

जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मोरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 535 ग्राम अवैध चरस के साथ देहरादून निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अफीम की अवैध खेती से जुड़े दो मामलों में वांछित चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अक्टूबर की शाम मोरी-पुरोला रोड पर पेटियांना जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 535 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 7 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार (20), निवासी लखनवाला, थाना सहसपुर, देहरादून और अभिषेक (25), निवासी बैरागीवाला, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त होंडा डियो स्कूटी को सीज कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

अफीम की अवैध खेती के मामलों में दो और गिरफ्तार

मोरी थाने में मई 2026 में अवैध अफीम की खेती के संबंध में दर्ज दो मुकदमों में वांछित चल रहे पालेश्वर (46) और रत्ना (53) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

2026 में 37 नशा तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 28 मामलों में 37 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब 53.70 लाख रुपये मूल्य की 9.5 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा चार नशा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

You May Like