HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई व शुभकामनाएँ दी

Pahado Ki Goonj
              राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।
             अपने संदेश में उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि माँ दुर्गा की पूजा का यह पर्व जहाँ एक ओर सत्य, न्याय और सदाचार की शिक्षा देता है, वहीं दूसरी ओर कन्या पूजन के माध्यम से समाज में बालिकाओं के महत्व, नारी शक्ति के सम्मान और गौरव को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के बिना सृष्टि की कल्पना असम्भव है।
             उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस पर्व पर हम सब मिलकर नारी शक्ति के सम्मान के साथ-साथ समाज में एकता व आपसी भाईचारे का संकल्प लें।
Next Post

फीस दिवस पर विदेश की विभिन्न फिश प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी-रेखा -आर्य

देहरादून:पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि  राज्य में 21 नवम्बर को मनाया जायेगा विश्व मछली दिवस।राज्य पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित करेगा फिश डे। हालांकि 2017-18 में भी आयोजित किया गया था फिश डे।लेकिन इस बार परेड ग्राउंड में बड़े स्तर पर होगा आयोजन ।देश विदेश की विभिन्न […]

You May Like