HTML tutorial
HTML tutorial

नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने वाला दंरिदा गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने वाला दंरिदा गिरफ्तार
टिहरी। नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले दंरिदें भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जनकारी के अनुसार बीती 11 सितम्बर को चम्बा थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले गांव की एक महिला द्वारा थाना चम्बा में तहरीर देकर बताया गया था कि वह 10 सितम्बर को दिन में वह किसी कार्य से नई टिहरी गई थी तथा उनके अन्य बच्चे स्कूल गये थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले उनके जेठ के बेटे बलवंत प्रकाश पुत्र प्रेमलाल उम्र 27 वर्ष द्वारा उनकी 13 साल की पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बताया कि शाम को घर आने पर जब उनकी पुत्री चुप थी तो उसके  काफी पूछने पर रात को उनकी पुत्री ने खुद के साथ हुई उक्त घटना के बारे में बताया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म एंव पाक्सों एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने गैर राज्य में भागने की फिराक में छुप रहे आरोपी बलवंत प्रकाश को चम्बा ऋषिकेश मोटर मार्ग पर देर शाम गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Next Post

आयुक्त गढ़वाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के बोर्ड की तीसरी बैठक सम्पन्न

/पौड़ी, 12 सितंबर 2024* आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय पौड़ी में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के बोर्ड की तीसरी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त गढ़वाल ने बताया कि 14 फरवरी 2020 को हुई बोर्ड की दूसरी बैठक में लिए गए निर्णयों पर […]

You May Like