बीजेपी के सबसे वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन।

Pahado Ki Goonj

बीजेपी के सबसे वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन।

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठम विधायकों में सुमार देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। हरबंस कपूर उत्तराखंड में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक थे, उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा की विधायक रहे हैं। ऐसे में उनके निधन से उत्तराखंड को बहुत ही बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके घर पहुंच रहे है।

बीजेपी को उनके जाने से एक बड़ा झटका लगा है। क्योकि, उनकी विधानसभा में जगह कोई लेने की स्थिति में भी नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में महज 20 से 25 दिनों का ही वक्त बचा है ऐसे में उससे पहले ही कैंट विधानसभा सीट से विधायक हरबंस कपूर के निधन होने से भाजपा को काफी बड़ा झटका लगा है।

आपको बता दें  भारतीय जनता पार्टी के वह सच्चे सिपाही थे। वह उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह 2007 से 2012 तक स्पीकर रहे। वे देहरा खास सीट से विधानसभा के लिए चुने गए। 1985 में पहली हार के बाद, उन्होंने कभी भी विधान सभा चुनाव नहीं हारे और देहरादून से लगातार आठ बार (उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में और उत्तराखंड विधान सभा के चार सदस्य के रूप में चार बार जीतकर विधानसभा पहुंचे

Next Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक हरबंस कपूर का निधन

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैंट विधानसभा सीट से विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। कैंट क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ थी। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक है। विधायक की सियासी व्यवहार-कुशलता उन्हें दूसरों से अलग करती थी। सियासत की लंबी पारी की वजह […]

You May Like