मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्व.प्रकाश पाण्डे की मृत्यु के कारणों की जांच के लिये जिलाधिकारी देहरादून को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये है

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी निवासी स्व.प्रकाश पाण्डे की मृत्यु के कारणों की जांच के लिये जिलाधिकारी, देहरादून को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये है। 
जिलाधिकारी, देहरादून द्वारा स्व.प्रकाश पाण्डे की मृत्यु के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच हेतु अपर जिलाधिकारी श्री वीर सिंह बुधियाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। सरकार के GST लागू करने के बाद टैक्स देने वालों में सरकार की गलत नीतियों के लागू करने के बाद यह छोटे राज्य में  मंत्री के दरवार में जनता की फरियाद सुनने उस पर कार्यवाही करने के लिये आये फरयादी द्वारा सरकार के नुमाइंदा से अपनी गुहार लगाने पर कार्यवाही नहोने के कारण यह पहली घटना है ।जो लोकतंत्र को शर्मसार करती है। जिनके कारोबार से सरकार का राजस्व बढ़ता है वह आत्म हत्या के लिये मजबूर किये जारहे हैं यह काला कानून को परिबर्तन संसोधन करने के लिये शीघ्र मंत्री परिषद य विचलन से कार्यवाही करने की आवश्यकता है।
Next Post

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रकाश पाण्डे के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हल्द्वानी निवासी  प्रकाश पाण्डे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनो को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व.पांडे के निधन को दुखद बताते हुए कहा […]

You May Like