मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हल्द्वानी निवासी प्रकाश पाण्डे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनो को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व.पांडे के निधन को दुखद बताते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. प्रकाश पांडे की जीवन रक्षा के लिए सभी आवश्यक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। उनको इलाज के लिए शीघ्र मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाॅक्टरों को उनको बेहतर ट्रीटमेंट देने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि डाॅक्टरों को यह भी कहा गया था कि यदि प्रदेश के बाहर भी कहीं उनका सफल इलाज हो सकता है तो सभी व्यवस्थाएं राज्य सरकार द्वारा की जायेंगी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृत्ति न हो।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के लिए वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श किया।
Tue Jan 9 , 2018
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के जोनल मास्टर प्लान पर वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श किया। प्रस्तुतिकरण के माध्यम से वन विभाग की वार्षिक कार्य योजना रखी गयी। बताया गया कि योजना बनाने के पहले भौगोलिक अध्ययन कराया गया है। कार्य […]

You May Like
-
जीतू बगड्वाल-भरणा-एक अमर प्रेम कथा
Pahado Ki Goonj November 28, 2018

