मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरू तेग बहादुर

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर अपने संदेश में कहा है कि गुरू तेग बहादुर का शहीदी दिवस हमारे लिये उनके बलिदान के महत्व को याद करने का दिन है। इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए उनका अद्वितीय स्थान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू तेगबहादुर के बलिदान से हमे आपसी एकता एवं सद्भाव की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री  दिल्ली बैठक में भाग लेंगे
मुख्यमंत्री श त्रिवेन्द्र सिंह रावत, नई दिल्ली में शुक्रवार को पूर्वाहन 10ः15 बजे केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन से भेंट करेंगे तथा राज्य के वन एवं पर्यावरण से सम्बन्धित विभिन्न लम्बित योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित विषयों पर वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री मध्याह्न 12 बजे केन्द्रीय राज्यमंत्री कैप्टन राज्यबर्द्धन सिंह राठौर से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में ही अपराह्न 03 बजे मानेकशा सेंटर में राष्ट्रीय पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की एक्जीक्यूटिव काउंसिल एवं वार्षिक सामान्य बाॅडी की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
Next Post

मोदी भगत नहीं देश भग्त बने

GST रेट दुनिया भर में . ऑस्ट्रेलिया —-10%बहरीन —– —–5% कनाडा —- —–15%चीन ————–17% जापान — ——-8%कोरिया — ——10% कुवैत—— —–5%मलेशिया — —-6% मारिसस— —–15%मेक्सिको — —-16% म्यामार ———-3%न्यूजीलैंड— —-15% फिलीपीन्स– —12%राशियांन्( fed)-18% सिंगापुर——– 7%साउथ अफ्रीका-14% थाईलैंड —— —7%UAE ————-5% अमेरिका(usa).7.5%वियतनाम ——10% जिम्बाबे —- —-15% महान भारत —->18% से 28 […]

You May Like