HTML tutorial
HTML tutorial

डीएम व एसपी ने लिया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Pahado Ki Goonj

डीएम व एसपी ने लिया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

उत्तरकाशी ।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कुटेटीदेवी में बारिश के कारण धंस रही सड़क का निरीक्षण करने के साथ ही मांण्डौं एवं ज्ञानसू क्षेत्र में जाकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावितों की नियमानुसार हरसंभव मदद करने तथा प्रभावित क्षेत्र में अविलंब सुरक्षा एवं उपचारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण कुटेटी देवी मंदिर के निकट पैदल मार्ग एवं उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग के एक हिस्से में दरार पड़ने के साथ ही सड़क के बाहरी किनारे की जमीन धंसी है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर मंदिर एवं मोटर मार्ग को किसी भी प्रकार के संभावित नुकसान से सुरक्षित करने के उपायों पर चर्चा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने माण्डों गांव के कुवां तोक में जाकर वहां पर खेतों में आई दरारों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इन दरारों के कारण निकटवर्ती भवनों को संभावित खतरे का आकलन कर लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के सहित क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराए जाने की भी निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण, पूर्व प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह पंवार भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ ज्ञानसू स्थित जौंकाणी में घरों के पीछे स्थित पहाडी से मलवा आने से उत्पन्न खतरे का मौके पर जाकर जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी हिदायतें दी।
जिलाधिकारी ने अपने भ्र्मण के दौरान ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा मानसून एवं भारी वर्षा के दृष्टिगत सभी को सतर्क एवं सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गयी।

Next Post

अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ।

अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार । उत्तरकाशी / पुरोला । नशामुक्त देवभूमि मिशन-2025 को अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस लगातार सफल बना रही है, नशे के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस की लड़ाई जारी है, दिनोंदिन अवैध नशा तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस सलाखों के […]

You May Like