HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये मंत्रियों को जिलों का प्रभार ।

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये मंत्रियों को जिलों का प्रभार ।

देहरादून 6जुलाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है। राज्य के नए मुख्य सचिव सुखबिंदर सिंह संधू की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री का प्रभार यशपाल आर्य को बनाया गया है। वहीं, सतपाल महाराज को दो जिलों रुद्रप्रयाग और चमोली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। हरक सिंह रावत को टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

बंशीधर भगत को देहरादून, बिशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को पौड़ी जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा अरविंद पांडे को चंपावत और पिथौरागढ़ जिले, गणेश जोशी को उत्तरकाशी, धन सिंह रावत को हरिद्वार, रेखा आर्य को बागेश्वर और यतीश्वरानंद को उधम सिंह नगर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

Next Post

चारों धामों के तीर्थपुरोहितों के हक हकूक में कोई हस्तक्षेप नही होगा :- जयप्रकाश

चारों धामों के तीर्थपुरोहितों के हक हकूक में कोई हस्तक्षेप नही होगा :- जयप्रकाश बड़कोट :- (मदन पैन्यूली ) – उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के यमुनोत्री धाम से नामित सदस्य जयप्रकाश उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित देवस्थानम बोर्ड अधिनियम में चारों धामों के तीर्थपुरोहितों के हक हकूक […]

You May Like