HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत मसूरी एवं रानीबाग (काठगोदाम) से नैनीताल मार्ग पर रोपवे निर्माण हेतु फिजिबिलिटी अध्ययन कराए जाने के लिए ₹3.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

वहीं यमुनोत्री बड़कोट–पौंटी मोटर मार्ग के किमी 2 से बड़कोट हेलीपैड तक मार्ग के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा हेलीपैड की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु ₹1.89 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र मंगलौर स्थित रुड़की आवासीय परियोजना में परियोजना स्थल तक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए दिल्ली रोड से मंगलौर रजबाहे की पटरी से गोरखनाथ मंदिर होते हुए मार्ग निर्माण कार्य हेतु ₹2.49 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

इसके अतिरिक्त राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर के निर्माण कार्यों हेतु पुनरीक्षित आंगणन के अंतर्गत ₹35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इन स्वीकृतियों से प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार को मजबूती मिलेगी।

Next Post

'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत चन्देली में हुआ भव्य शिविर का आयोजन

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत चन्देली में हुआ भव्य शिविर का आयोजन अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे योजनाओं का लाभ, जनभागिता और सुशासन से हो रहा सीधा संवाद जनता के द्वार पहुँची सरकार, मौके पर मिल रहा योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के […]

You May Like