हरिद्वार। लक्सर-रुड़की हाईवे पर देर रात चोरों ने प्रोविजन स्टोर का ताला तोड़कर दुकान में रखे लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार को मामले की जानकारी सुबह मिली, जब वो प्रोविजन स्टोर खोलने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरांे की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हरिओम गुप्ता का लक्सर-रुड़की हाईवे पर एचआर पब्लिक स्कूल के पास प्रोविजन स्टोर है। गुरुवार रात को रोज की तरह हरिओम गुप्ता प्रोविजन स्टोर बंद करके अपने घर गए। तभी रात में अज्ञात चोरों ने उनके स्टोर पर हाथ साफ कर दिया। हरिओम गुप्ता के मुताबिक शुक्रवार सुबह जब वो स्टोर खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घी और रिफाइंड के टिन गायब थे। इसके अलावा चाय की पत्ती, ड्राई फूड्स, सिगरेट-बीड़ी और महंगे सामानों को भी चोर अपने साथ ले गए। पूरी दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। चोरों की पहचान न हो सके, इसके लिए वे अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। हरिओम गुप्ता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी और जांच पड़ताल की। इस मामले में हरिओम गुप्ता ने लक्सर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं उन्होंने बताया है कि उनका करीब 15 लाख रुपए का माल चोरी हो चुका है।
फर्जी प्रमाण-पत्रों के बलबूते पाई नौकरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri Mar 4 , 2022
हरिद्वार। खानपुर पुलिस ने फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मई 2021 में तत्कालीन उप शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा खानपुर के आरोपी लोकेश कुमार निवासी बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद मामला कुछ और ही निकलकर सामने […]

You May Like
-
आर्डिनेस फैक्ट्री के निजीकरण की बाते गलतःअजय भट्ट
Pahado Ki Goonj September 7, 2021
-
उत्तराखंड के 60 विधायकों की संपत्ति 5 साल में हुई दोगुनी
Pahado Ki Goonj February 10, 2017

