HTML tutorial
HTML tutorial

भारत बंद को लेकर किसानों की बैठक, 26 मार्च को पैदल मार्च का ऐलान

Pahado Ki Goonj

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित मंडी गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आगामी 26 तारीख को भारत बंद के लिए बैठक का आयोजन किया। जिसमें किसानों के महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण भी मौजूद रहे। बैठक में किसानों ने भारत बंद को लेकर काशीपुर के जेल रोड से मुख्य बाजार होते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ पैदल विरोध प्रदर्शन करने का मन बनाया है।
काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित मंडी गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन व महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने आगामी 26 मार्च को भारत बंद को लेकर विचार-विमर्श कर बैठक का आयोजन किया। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष टीका सिंह सैनी ने कहा कि होली का त्यौहार नजदीक होने के मद्देनजर किसानों ने आगामी 26 मार्च को भारत बंद ना करके पैदल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सभी किसान भाई जेल रोड पर एकत्रित होकर काशीपुर के मुख्य बाजार से होते हुए प्रताप चैक तक केंद्र सरकार के खिलाफ पैदल प्रदर्शन करेंगे। जिसमें सभी को कृषि कानून के बारे में अवगत कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को हल करे। तीनों कृषि कानूनों को वापस ले. सरकार एमएसपी की गारंटी दे, जिससे किसान आंदोलन को जल्द समाप्त करें। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी से बात भी की गई है, जिसमें काशीपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने किसानों को आश्वासन दिया है कि जल्द व्यापारियों से बात करके किसानों के विरोध प्रदर्शन में सहयोग करेंगे।

Next Post

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों कोआवश्यक सेवा को ऑन लाइन करने निर्देश दिये

देहरादून,मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आम जन मानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सेवाओं को ऑन लाईन करने की कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बैठकों में सचिव स्तर तक के अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से प्रतिभाग किया जाय। कार्यो […]

You May Like