HTML tutorial
HTML tutorial

महाविद्यालय बड़कोट में आयोजित किया गया रोवर रेंजर का एक दिवसीय शिविर ।

Pahado Ki Goonj

महाविद्यालय बड़कोट में आयोजित किया गया रोवर रेंजर का एक दिवसीय शिविर ।

बड़कोट :- राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में रोवर्स-रेंजर्स का एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर में महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई का कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, रोवर्स-रेंजर्स को प्राथमिक स्वास्थ्य, भारत स्काउट गाइड के इतिहास बी०पी० सिक्स आदि के बारे में रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ० जगदीश चंद्र रस्तोगी ने विस्तार जानकारी दी एवं कक्षा कार्य किया गया। शिविर के समापन पर सम्मान समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर युवराज शर्मा के द्वारा अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोवर-रेंजर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं ने रोवर-रेंजर को संबोधित किया‌। रोवर अखिलेश ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया। रोवर रेंजर प्रभारी ने रोवर रेंजर द्वारा वर्षभर में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ० विजय बहुगुणा, डॉ० बी० एल० थपलियाल, डॉ० अर्चना कुकरेती, डॉ० दिनेश शाह, दया प्रसाद गैरोला, डॉ० विनय शर्मा, राकेश रमोला, राहुल राणा, श्रीमती पूनम कुमारी, श्रीमती शीतल, सुनील आर्य, दीपक, दीपेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Next Post

पत्रकारिता दिवस पर काली हल्दी उगाना हमारे इनोवेशन से जहां प्रदेश का पलायन रुकेगा वहीं सफेद हाथी पलायन आयोग को सीखने का मौका मिलेगा -जीतमणि पैन्यूली

पत्रकारिता दिवस  को सफल बनाने के लिए  अपनी जुमेदारी का  अहसास कराने पर “सरकार ऒर विपक्ष कमजोर होने पर “प्रदेश के पलायन रोकने के लिए काली हल्दी के बीज मंगा कर उनकी बुवाई प्रारंभ कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन एवं स्व धर्म पालन। अपना मन लगा कर विकास का बातावरण […]

You May Like