रुद्रपुर। घरेलू सामान लाद कर हल्द्वानी जा रहे कैंटर वाहन में अज्ञात कारणों के चलते नगला चौराहे पर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नगला चौराहे पर सोमवार सुबह घरेलू सामान लाद कर हल्द्वानी जा रहे कैंटर वाहन में अचानक आग लग गई। घटना से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने चार वाहनों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वाहन में रखा घरेलू सामान जिसमें एसी, फ्रिज, कूलर, बाइक, साइकिल और बेड जल कर राख हो गये थे। चालक होती लाला ने बताया कि घटना सुबह 8 बजे की है। नगला पंतनगर कृषि विश्विद्यालय के गेट के पास अज्ञात कारणों के चलते ट्रक में आग लग गई। मामले की सूचना सामान मालिक को दे दी गई है। वहीं अग्निशमन विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।
अपराधियों के हौसले बुलंदः हाईकोर्ट के जज के नाम पर जिला कोर्ट के एडीजे से डेढ़ लाख की ठगी
Mon Jun 27 , 2022
हरिद्वार। शातिर ठगों के हौसले अब इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे जुडिशरी से जुड़े लोगों से भी ठगी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। एडीजे साहब से हाईकोर्ट के जज के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जिसके बाद सिडकुल पुलिस […]

You May Like
-
नमामि गंगे के तहत शपथ दिलाई गई शपथ
Pahado Ki Goonj September 9, 2018


