HTML tutorial

कल हर्षोल्लास एवं धूमधाम से शंकराचार्य जी का 57वां अवतरण दिवस जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

*कल हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा शंकराचार्य जी का 57वां अवतरण दिवस*

वाराणसी,13.8.26
परमाराध्य परमधर्माधिश धर्मावतार ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का 57वां अवतरण दिवस कल काशी में संतों,भक्तों द्वारा खूब धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़,ज्योर्तिमठ,
काशी स्थित पूरे देश व विदेश में भक्तों वृहद विविध धार्मिक आयोजन एवं अनुष्ठान सम्पन्न किए जाएंगे।

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि कल श्रावण शुक्ल द्वितीया तदानुसार दिनांक 14.8.26 दिन शुक्रवार को काशी में शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में प्रातः 8 बजे वैदिक आचार्यों द्वारा शंकराचार्य जी के दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ हेतु रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया जाएगा।जिसके पश्चात शंकराचार्य जी के चरणपादुका का पूजन,उनके चित्र पर माल्यार्पण,वेदपाठ किया जाएगा।एवं 11:45 बजे से दंडी सन्यासियों का महाभंडारा शुरू होगा जिसके पश्चात भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे एवं दिनभर भजन,कीर्तन एवं सोहर चलता रहेगा।

ज्ञातव्य है कि इस समय छत्तीसगढ़ के बेमतरा जिले स्थित सपाद लक्ष्मेश्वर धाम सलधा में शंकराचार्य जी का चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान सम्पन्न हो रहा है,जहां शंकराचार्य जी के कृपा से सवा लाख शिवलिंग का विश्व के सबसे बड़े शिव मंदिर का निर्माण हो रहा है।शंकराचार्य जी के चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन विविध आध्यात्मिक आयोजन पूर्ण किए जाते हैं।और कल भक्तों द्वारा बहुत बड़े स्तर पर शंकराचार्य जी का अवतरण दिवस मनाया जाएगा जिसमें पूरे देश व विदेश से भक्तगण उपस्थित रहेंगे।

1008.Guru जी महाराज।
Sadhvi Poornamba दीदी जी।
स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरिः जी।
स्वामी श्री श्रीनिधिरव्ययानन्द सागर जी।
प्रेषक
संजय पाण्डेय/मीडिया प्रभारी।
परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य जी महाराज।

आगे पढ़ें

*पीआईबी देहरादून ने सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का किया आह्वान*

– प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 में शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एक जन आंदोलन में तब्दील हो चुका है, जिसमें नागरिक तिरंगा यात्राओं, बाइक और साइकिल रैलियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे हैं

– नई टिहरी में केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ विभाजन की विभीषिका और ‘वंदे मातरम्’ जैसे विषयों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित करेगा

गुरुवार को सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून द्वारा सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक श्री संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारा स्वाभिमान है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वस्व अर्पण करने की अटूट प्रेरणा है। हम सब मिलकर “हर घर तिरंगा”  अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को पुनः दोहराएं। उन्होंने दूरदर्शन देहरादून, आकाशवाणी एवं पीआईबी देहरादून के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों से इस अभियान को बढ़ावा देने और नागरिकों को गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

श्री सुंद्रियाल ने कहा कि मुझे बेहद प्रसन्नता है कि इस वर्ष यह अभियान ‘वंदे मातरम’ को समर्पित है, जब हम इसके 150 वर्ष पूरे होने का अवसर मना रहे हैं। तिरंगा भारत के गर्व का प्रतीक है और हर नागरिक के लिए देश के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की एक निरंतर प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नई टिहरी में सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ विभाजन की विभीषिका और ‘वंदे मातरम्’ जैसे विषयों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 में शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एक जन आंदोलन में तब्दील हो चुका है, जिसमें नागरिक तिरंगा यात्राओं, बाइक और साइकिल रैलियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। तिरंगा हमारी मातृभूमि की भावना को मूर्त रूप देता है।

इस अवसर पर दूरदर्शन देहरादून और आकाशवाणी समेत पीआईबी देहरादून के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक संकल्प करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ और सतत भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आगे पढ़ें

मौसम चेतावनी के मद्देनजर सभी जनपद अलर्ट मोड पर*

*14 से 17 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश*
देहरादून। आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा 13 अगस्त 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के दृष्टिगत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा सभी जनपदों को पत्र जारी कर आवश्यक सावधानियां एवं तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना वाले क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों को मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। वहीं चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना तथा राज्य के शेष जनपदों में गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट रहेगा।

15 अगस्त को राज्य के सभी जनपदों में येलो अलर्ट रहेगा। इस दिन देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत एवं बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
16 अगस्त को चम्पावत, बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, चमोली, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट रहेगा।
17 अगस्त को देहरादून एवं टिहरी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन दोनों जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट रहेगा।

आगे पढ़ें

*मौसम की जानकारी लेकर ही करें यात्रा-सुमन*
देहरादून। सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की स्थिति की जानकारी लेते रहें। भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका वाले संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों, नदी-नालों एवं जलधाराओं के आसपास जाने से बचें। भारी बारिश अथवा अचानक बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें तथा सक्रिय भूस्खलन क्षेत्र को पार करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे खड़े न हों तथा सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। भारी वर्षा के दौरान उफनती नदियों, धाराओं एवं नालों में तैरने या नौका विहार करने से बचें। उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव तथा नदियों-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी नागरिक सावधानी एवं सतर्कता बरतें।

आगे पढ़ें

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के विषय में विस्तार से जानकारी ली। बैठक के दौरान, उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि हमें शिक्षण संस्थानों एवं इंडस्ट्री के बीच का गैप कम करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र के लिए रोड मैप तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज से पासआउट होने वाले छात्रों को पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ दिलाने के लिए उनका मार्गदर्शन किए जाने की आवश्यकता है, इसके तहत युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में वास्तविक कार्य अनुभव मिलता है, साथ ही प्रति माह स्टाइपेंड और एकमुश्त जॉइनिंग अनुदान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को विदेश में भी रोजगार मिल सके इसके लिए अपने कॉलेजों में ओवरसीज एम्प्लॉयर्स को प्लेसमेंट के लिए लगने वाले रोजगार मेलों में आमंत्रित किया जाए।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में 5-6 स्थानों पर तकनीकी शिक्षा हब के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां लैब, लाइब्रेरी और हॉस्टल्स जैसी सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी जाएं। उन्होंने कहा कि नए प्रोजेक्ट्स का होलिस्टिक प्लान तैयार किया जाए, जिसमें लैब, लाइब्रेरी, होस्टल्स आदि का सम्पूर्ण प्लान उपलब्ध हो। उन्होंने पुराने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज भी सैचुरेशन प्लान तैयार किए जाने की बात कही। कहा कि फंडिंग कोई समस्या नहीं है, अच्छे प्रोजेक्ट्स तैयार किए जाने चाहिए।

मुख्य सचिव ने अपने कॉलेजों को मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि विभागों को स्टडी और कंसल्टेंसी के लिए एजेंसियां बाहर से हायर करने पड़ते हैं। हम राज्य में ऐसे इंस्टीट्यूशंस तैयार कर सकते हैं, जो विभिन्न विभागों को स्टडी और कंसल्टेंसी उपलब्ध करायें। इसके लिए अपने कॉलेजों को मजबूत किया जाए।साथ ही, उन्होंने इसके लिए फैकल्टी रिक्रूटमेंट पर भी फोकस किए जाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, वीसी यूटीयू डॉ. तृप्ता ठाकुर सहित पॉलीटेक्निक कॉलेजों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।
आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ, युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान*

*मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 20 लाख की लागत से बने बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन और 17 करोड़ 39 लाख की लागत से बने केंद्रीय पुस्तकालय भवन का किया लोकार्पण*

*दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 एफएम का भी किया शुभारंभ*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल कक्षा और परीक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नई सोच विकसित करने और जीवन की दिशा निर्धारित करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय में 11 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन तथा 17 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित केंद्रीय पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। साथ ही, दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 एफएम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ये संस्थागत सुविधाएं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को नई गति देने के साथ ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

*मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि दून विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा। दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 एफएम के सफल संचालन के लिये कार्यक्रम समन्वयक एवं तकनीकी सहायक के 02 पद सृजित किये जायेंगे। दून विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 02 इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था की जायेगी। दून विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा विभागों को सुदृढ़ किया जायेगा। ताकि वे राज्य के अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने और राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो सके। विदेशी भाषाओं स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, चाईनीज एवं जापानी भाषा विभागों के लिये यथोचित पदों का सृजन किया जायेगा।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति होती है। जिस देश का युवा सपने देखने का साहस, उन्हें पूरा करने का संकल्प और कठिन परिश्रम करने की क्षमता रखता है, उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। भारत की विशाल युवा आबादी विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसी महत्वपूर्ण पहलें संचालित की जा रही हैं। आज युवा नौकरी तलाशने के साथ-साथ उद्यमिता और रोजगार सृजन की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युग नवाचार का है। राज्य सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में एआई, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे आधुनिक विषयों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में साइंस सिटी और एस्ट्रो पार्क जैसी परियोजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही शिक्षा और शोध की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश में नए महाविद्यालयों और मॉडल कॉलेजों की स्थापना, महिला छात्रावास, आईटी लैब एवं परीक्षा भवन जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए नई भर्तियों के माध्यम से भी प्रयास किए जा रहे हैं । मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के माध्यम से प्राध्यापकों को 18 लाख रुपये तक का शोध अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उत्कृष्ट शोध कार्यों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी सरकार द्वारा आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। UPSC, NDA और CDS जैसी परीक्षाओं की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को साक्षात्कार की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ऐसी पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करना है, जिसमें युवाओं की मेहनत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। राज्य में देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानूनों में से एक लागू कर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि इसी पारदर्शी व्यवस्था के परिणामस्वरूप पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का युवा विकास संबंधी विजन केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। होम-स्टे, ऑर्गेनिक फार्मिंग, पर्यटन और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं, ताकि रोजगार की तलाश में युवाओं को अपनी मिट्टी और घर-परिवार से दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड की जवानी और पानी दोनों उत्तराखंड के काम आएं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं, अपनी क्षमताओं को पहचानें, नई सोच के साथ आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के संदेश का उल्लेख करते हुए युवाओं से लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर विधायक श्री विनोद चमोली, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली एवं दून विश्वविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद थे।
आगे पढ़ें

दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने, विज्ञान, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में रोजगार की नई संभावनाओं तथा देहरादून में यातायात जाम की समस्या के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे।

पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं सौर स्वरोजगार योजना सहित पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और उनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उच्च शिक्षा को मजबूत करने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध होंगे तथा युवाओं को आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

विज्ञान, तकनीक एवं एआई के दौर में रोजगार की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी बदलावों के साथ रोजगार के स्वरूप में परिवर्तन हो रहा है और नई संभावनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें बदलती तकनीक के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करते हुए ‘फ्यूचर रेडी’ बनना होगा। सरकार भी युवाओं को आधुनिक कौशल एवं नई तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

देहरादून में यातायात जाम की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसके स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। बिंदाल और रिस्पना नदी के ऊपर एलिवेटेड रोड के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।
आगे पढ़ें

सीआरआईएफ के तहत उत्तराखंड में कुल 235.42 किलोमीटर लंबाई की 9 सड़कों के चौड़ीकरण और मज़बूती काम के लिए 297.37 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृती दी गई है।

आगे पढ़ें
https://x.com/nitin_gadkari/status/208785

आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश*


*हर नागरिक राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियान में सहभागिता करे : मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास, मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाएं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है। तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। यह अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की वीरभूमि ने देश की रक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है, इसलिए प्रदेश का प्रत्येक परिवार इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति की अपनी गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं, राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करें तथा अपने परिवार, बच्चों और युवाओं को भी तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को और अधिक सुदृढ़ करें।

आगे पढ़ें

*मुख्यमंत्री धामी ने डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में किया प्रतिभाग*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति, डिफेंस कॉलोनी द्वारा सामुदायिक भवन, डिफेंस कॉलोनी, देहरादून में आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शिवमहापुराण कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक परंपराओं से है। प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत और अधिक सशक्त हो तथा समाज में आपसी सौहार्द और सद्भाव की भावना मजबूत हो।

 

इस अवसर पर कथा व्यास एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं तथा स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आवश्यकतानुसार हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं तथा स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आवश्यकतानुसार हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
आगे पढ़ें

*मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की सूचना, रेस्क्यू अभियान जारी*

*16लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू,बचाव अभियान जारी*

जनपद चमोली अंतर्गत मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम लगभग 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार टनल में कार्य कर रहे 18 से 19 लोगों के फंसने की सूचना है। उक्त निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही खोज एवं बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया। अब तक 16 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष लोगों की तलाश एवं सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अभियान लगातार जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवानों द्वारा मौके पर वर्तमान में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा बचाव एवं राहत कार्यों के लिए सभी आवश्यक संसाधन मौके पर जुटाए जा रहे हैं।
आगे पढ़ें

*टीएचडीसी टनल में 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके पर—प्रशासन की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटीं*

मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की सूचना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

टनल में फंसे लोगों में से अब तक 13 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं। टनल में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं रेस्क्यू टीमों से स्थिति की जानकारी लेते हुए बचाव कार्यों को पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं तथा पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

आगे पढ़ें

LIVE: आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून से मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की सूचना के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश*

ताजा जानकारी के अनुसार सुरंग में कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना है, जिसमें से 16 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी देर रात्रि आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान के निर्देश*

*मुख्यमंत्री श्री धामी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया।*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राज्य आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचे और वहां से पूरे राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा उनके उपचार और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने आपदा परिचालन केंद्र से चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और पल-पल की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

ताजा जानकारी के अनुसार सुरंग में कुल 22 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना है, जिनमें से 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान लगातार जारी है।

 

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली श्री गौरव कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएमओ से भी बातचीत कर घायलों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से गंभीर घायलों को एम्स अथवा अन्य उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जब तक सभी लोग सुरक्षित बाहर नहीं आ जाते, तब तक राहत एवं बचाव अभियान पूरी ताकत और समन्वय के साथ जारी रहेगा।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन, मशीनरी और चिकित्सा व्यवस्थाएं भी तत्काल उपलब्ध कराई गई हैं।

बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन , सचिव श्री विनोद कुमार सुमन सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे |

आगे पढ़ें
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से की दूरभाष पर वार्ता, टनल हादसे से प्रभावित श्रमिकों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टनल में फंसे उनके राज्यों के श्रमिकों की स्थिति से अवगत कराया और बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 16 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है तथा शेष प्रभावित श्रमिकों के लिए भी सभी आवश्यक प्रयास निरंतर जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जा रही है। उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा आवश्यकता के अनुरूप विशेषज्ञ उपचार, दवाइयों, आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रमिक को उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने की आवश्यकता होगी तो उसके लिए भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार उनके राज्यों के प्रत्येक प्रभावित श्रमिक और उनके परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य सरकारों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए सभी आवश्यक सूचनाएं साझा की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है और राज्य सरकार का पूरा तंत्र प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा, उपचार और सहायता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

आगे पढ़ें

कैबिनेट व जिले के प्रभारी जारी मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी पहुंचे घटना स्थल पर।

आगे पढ़ें

*केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की हर घर तिरंगा विषय पर चित्र प्रदर्शनी 14 अगस्त से*

– जिलाधिकारी श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने सीबीसी के प्रचार वाहन को रवाना दिखाई हरी झंडी
– ⁠कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी करेंगे हर घर तिरंगा अभियान पर लगी चित्र प्रदर्शनी का उद्धघाटन
– ⁠छात्रों के बीच आयोजित हुईं कई प्रतियोगिताएं, 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को न्यू टिहरी में प्रचार वाहन को टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को जिले में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी दी।

जिलाधिकारी श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

उन्होंने केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा न्यू टिहरी में आयोजित की जा रही फोटो प्रदर्शनी की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’ विभाजन की विभीषिका और ‘वंदे मातरम्’ जैसे विषयों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके बाद केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल दत्त शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को 14-15 अगस्त को न्यू टिहरी में आयोजित होने वाले एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ विषयों पर विशेष फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन, युवाओं और विद्यार्थियों को तिरंगे के गौरवशाली इतिहास, उसकी यात्रा तथा ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित कराना है।

श्री शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही फोटो प्रदर्शनी देखने के लिए आने वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि वे स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति से जुड़े विषयों को रोचक एवं सहभागितापूर्ण तरीके से समझ सकें।

उन्होंने बताया कि राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी 14 अगस्त को हर घर तिरंगा विषय पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम अधिकारी श्री शर्मा ने आमजन से न्यू टिहरी में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अधिक से अधिक संख्या में भ्रमण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को तिरंगे की गौरवपूर्ण यात्रा, ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक विरासत तथा विभाजन की विभीषिका से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आगे पढ़ें

*सफलता की कहानी*

*छाम की राजकीय ब्रॉयलर हैचरी बनी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, गुणवत्तापूर्ण चूजों से कुक्कुट पालन को मिल रही नई उड़ान*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना के अंतर्गत स्थापित राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, छाम आज वैज्ञानिक एवं आधुनिक कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों और कुक्कुट पालकों को गुणवत्तापूर्ण ब्रॉयलर चूजे उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि हैचरी में प्रत्येक सप्ताह लगभग 3,500 से 4,000 ब्रॉयलर चूजों का उत्पादन किया जा रहा है। स्थापना के बाद से अब तक लगभग 95,000 चूजों का वितरण राज्य के विभिन्न जनपदों के किसानों एवं कुक्कुट पालकों को किया जा चुका है। किसानों को ये गुणवत्तापूर्ण चूजे बाजार मूल्य से ₹2 प्रति चूजा कम दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर गुणवत्ता के चूजे प्राप्त हो रहे हैं, जिससे कुक्कुट पालन की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ उनकी आय में वृद्धि की संभावनाएं भी मजबूत हो रही हैं।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना के अंतर्गत स्थापित इस राजकीय ब्रॉयलर हैचरी की कुल लागत ₹301.97 लाख है, जिसमें निर्माण कार्य पर ₹238.71 लाख तथा उपकरणों की स्थापना पर ₹63.26 लाख व्यय किए गए हैं। यह उत्तराखण्ड की प्रथम राजकीय ब्रॉयलर हैचरी है, जहां लगभग 1200 वेंकॉब-430 (Vencobb-430) पैरेंट ब्रीडर पक्षियों का वैज्ञानिक ढंग से पालन किया जा रहा है। आधुनिक सेटर एवं हैचर मशीनों के माध्यम से अंडों का वैज्ञानिक ऊष्मायन कर उच्च गुणवत्ता वाले डे-ओल्ड ब्रॉयलर चूजों का उत्पादन किया जा रहा है।

राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, छाम से उत्पादित चूजों का वितरण टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। इससे किसानों और कुक्कुट पालकों को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण चूजे उपलब्ध हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चूजों की उपलब्धता से परिवहन लागत में कमी आने के साथ ही कुक्कुट पालन को छोटे एवं सीमांत किसानों तथा ग्रामीण युवाओं के लिए व्यवहारिक स्वरोजगार के अवसर के रूप में विकसित करने में मदद मिल रही है।

प्रभारी अधिकारी राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, छाम साक्षी बिजल्वाण ने बताया कि प्रक्षेत्र में चूजों की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए जैव सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। नियमित टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल, तापमान एवं आर्द्रता का वैज्ञानिक नियंत्रण तथा आधुनिक हैचरी प्रबंधन के माध्यम से स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण चूजों का उत्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले चूजे उपलब्ध कराने के साथ कुक्कुट पालन में होने वाले जोखिम को कम करने में भी सहायता मिल रही है।

राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र, छाम सरकार की किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने की पहल का प्रभावी उदाहरण बन रहा है। हैचरी के माध्यम से एक ओर किसानों को किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण चूजे उपलब्ध हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुक्कुट पालन के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में कम भूमि पर भी कुक्कुट पालन को आय के अतिरिक्त साधन के रूप में अपनाने की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य कृषि एवं पशुपालन आधारित गतिविधियों को आधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता और बाजार की मांग से जोड़ते हुए किसानों एवं पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। छाम की राजकीय ब्रॉयलर हैचरी इसी दिशा में आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मजबूत आधारशिला के रूप में कार्य कर रही है।

आगे पढ़ें
‎*गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों में दिखती है पहाड़ की संस्कृति, लोकजीवन और जनभावनाओं की तस्वीर: अपर जिलाधिकारी*

‎*सूचना/टिहरी/13 अगस्त, 2026*
‎गढ़रत्न एवं प्रख्यात लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के 77वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार शाम नई टिहरी स्थित क्रीड़ा भवन में “नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और लोकजीवन” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गोष्ठी में नरेंद्र सिंह नेगी के जीवन, उनके दीर्घ संगीत सफर तथा उत्तराखंड की लोकभाषा, लोककला, लोकसंगीत और पहाड़ी संस्कृति को संरक्षित एवं समृद्ध करने में उनके योगदान पर चर्चा की गई।

‎नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी के गीत सुनकर उत्तराखंड की कई पीढ़ियां बड़ी हुई हैं। उनके गीतों में गांव के रिश्तों की आत्मीयता के साथ-साथ पहाड़ के कठिन जीवन की वास्तविक तस्वीर भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि आभासी दुनिया में गांव और पहाड़ का जीवन भले ही बहुत सुंदर दिखाई देता है, लेकिन वास्तविक गांव का जीवन अनेक कठिनाइयों और संघर्षों से भरा है। नेगी जी ने इन वास्तविकताओं को बेहद सहजता से अपने गीतों में उतारा है। उन्होंने कहा कि जब कोई लोकगायक समाज और आमजन की आवाज बन जाता है तो वह लोकगायक से जनगायक बन जाता है।

‎अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी के गीत उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और सामाजिक जीवन का आईना हैं। कहा कि नेगी जी के गीतों में प्रेम और प्रकृति के साथ पहाड़ की सामाजिक परिस्थितियां, गांवों का जीवन, पलायन और विभिन्न सामाजिक मुद्दे भी प्रमुखता से दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि नेगी जी ने अपने गीतों में जिन मुद्दों को उठाया, उनसे कभी भटके नहीं। यही कारण है कि उनके गीत आम लोगों से सीधे जुड़ते हैं और सुनने वाला महसूस करता है कि यह गीत उसी के जीवन और अनुभवों की बात कर रहा है। कहा कि नेगी जी ने अपने गीतों के माध्यम से पहाड़ के सामान्य जनजीवन, गांव-घर, रिश्तों, प्रेम, प्रकृति, परंपराओं, पलायन और सामाजिक सरोकारों को स्वर दिया। उनके गीत उत्तराखंड के लोगों के जीवन और अनुभवों से इस तरह जुड़े हैं कि श्रोता उनमें अपनी कहानी और अपने आसपास की परिस्थितियों को महसूस करता है।

‎वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी ने गढ़वाली भाषा और उत्तराखंड की लोकधुनों को व्यापक पहचान दिलाने के साथ ही लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके गीतों में पहाड़ी बोली, परंपराएं, रीति-रिवाज, लोकजीवन और सामाजिक संवेदनाएं सहज रूप से दिखाई देती हैं। देश-विदेश में रहने वाले उत्तराखंड के लोग भी उनके गीतों के माध्यम से अपनी मिट्टी, गांव और संस्कृति से जुड़े रहते हैं।

‎गोष्ठी में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने भी नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों से जुड़े अपने अनुभव और विचार साझा किए तथा उनके योगदान को उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

‎इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला, सीएम थपलियाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं रंगकर्मी महिपाल सिंह नेगी, विकास पैन्यूली, प्रीतम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

‎आगे पढ़ें
‎*‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नई टिहरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा*

*सूचना/टिहरी/13 अगस्त, 2026:* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को नई टिहरी में भव्य तिरंगा बाइक एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली डाइजर से शुरू होकर हनुमान चौक होते हुए साईं चौक, बौराड़ी तक निकाली गई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। देशभक्ति के नारों से गूंजते वातावरण में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा बाइक एवं साइकिल रैली को डाइजर से नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत एवं उपजिलाधिकारी टिहरी कमलेश मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान के साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं गौरव का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सहभागी बनने की अपील की।

रैली में जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह फोनिया, तहसीलदार धीरज राणा, व्यायाम प्रशिक्षक ममता भट्ट, भाजपा नेता जयेन्द्र पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें
‎*फर्नीचर मार्केट और कवर्ड मार्केट में अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*

‎*सूचना/टिहरी/13 अगस्त, 2026:* जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने एडीबी के अंतर्गत लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से फर्नीचर मार्केट एवं कवर्ड मार्केट बौराड़ी में किए जा रहे सुधारात्मक एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति का क्रॉस वेरिफिकेशन करते हुए मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

‎फर्नीचर मार्केट में सीलन एवं जल निकासी की समस्या पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्वाइंट से पानी के रिसाव को ठीक करने, आवश्यक वाटरप्रूफिंग ट्रीटमेंट कराने तथा ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्केट में खुले एवं लटकते तारों की वायरिंग को व्यवस्थित कर बंचिंग कराने तथा विद्युत संबंधी सभी कार्य नगर पालिका एवं विद्युत विभाग के समन्वय से शीघ्र पूरा करने को कहा। मार्केट के बीच स्थित विद्युत पोल को भी नगर पालिका एवं विद्युत विभाग के समन्वय से अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

‎पेड़ों की पत्तियों के कारण नालियां चोक होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका के समन्वय से नियमित सफाई कराने को कहा। साथ ही, छतों की सफाई के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्केट में जल निकासी, वायरिंग एवं सफाई व्यवस्था व अन्य कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‎कवर्ड मार्केट के निरीक्षण के दौरान खुले में लटक रहे तारों, गंदगी एवं दुकानों के बाहर खाली स्थान में कूड़ा-करकट पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुकान के बाहर खाली स्थान को दो दिन के भीतर भरने तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीढ़ियों के निकट दुकानों के शटर के ऊपर बने स्लैबों से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए उन्हें हटाने के निर्देश भी दिए।

‎जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के लिए यह निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि डिजाइन में जो कमियां रह गई हैं, उनके समाधान के लिए एडीबी की डिजाइन टीम को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। कार्य पूर्ण होने के बाद फर्नीचर एवं कवर्ड मार्केट की बेहतर व्यवस्थाएं क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगी।

‎इस अवसर पर अध्यक्ष व्यापार मंडल शिवराज सिंह सजवाण, प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी अमित रुसिया, अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा राजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

*टिहरी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम*

​जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के दिशा निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमलेश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन में टिहरी गढ़वाल में ‘PM-RAHAT’ (प्रधानमंत्री राहत) योजना के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में टिहरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश जी ने चिकित्सा अधिकारयों /नर्सिंग ऑफिसर /BFA को संबोधित करते हुए कहा कि गोल्डन आवर्स के अंदर पेसेंट की जान बचाना हमारी प्राथमिक कर्तव्य है, पैसे की कमी के कारण कोई उपचार से वंचित न रहे उसका PMRahat (कैशलेस उपचार) योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले किसी भी व्यक्ति को (बिना किसी वित्तीय बाधा के) देश के सूचीबद्ध अस्पतालों में एक निश्चित राशि तक का मुफ्त/कैशलेस इलाज प्रदान किया जाता है, ताकि समय पर इलाज न मिलने के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके।

एसीएमओ ने सभी ब्लाकों से आये चिकित्सा अधिकारी को Irad/edar /TMS /112 /pm राहत योजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्व कांशी योजना PM राहत योजना को जिले में सुचारू रूप से चलाने के दिशा निर्देश दिये, ​इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का संचालन डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर रविंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया।

​📌 प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
​PM-RAHAT (प्रधानमंत्री राहत) योजना का क्रियान्वयन
​iRAD (Integrated Road Accident Database) एवं e-DAR (Detailed Accident Report) पोर्टल
​TMS (Treatment Management System) पोर्टल की कार्यप्रणाली

​इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त चिकित्सा अधिकारियों (Medical Officers), नर्सिंग अधिकारियों (Nursing Officers) और डेटा एंट्री ऑपरेटरों (Data Entry Operators) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आगे पढ़ें

‎*जाख-डोबरा मोटर मार्ग व डोबरा चांठी पार्किंग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यू प्वाइंट व सेल्फी प्वाइंट के विकास की ली जानकारी*

‎*सूचना/टिहरी/13 अगस्त, 2026:* जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जाख-डोबरा मोटर मार्ग एवं डोबरा चांठी पार्किंग में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने मार्ग पर प्रस्तावित व्यू प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट तथा इनके समीप प्रस्तावित छोटी पार्किंग के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण कराया।

‎व्यू प्वाइंट एवं सेल्फी प्वाइंट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है, वहां शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप किया जाए। जहां ग्रामीणों की आपत्तियां अथवा किसी प्रकार की दिक्कतें सामने आ रही हैं, वहां संबंधित ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए कार्य प्रारंभ कराया जाए।

‎डोबरा चांठी पार्किंग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग में 49 चार पहिया वाहनों, 4 ईवी चार पहिया वाहनों, 6 असेंबल पार्किंग वाहनों, 120 दुपहिया वाहनों तथा 8 बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त परिसर में स्थानीय उत्पादों के लिए हाट बाजार, प्रोडक्शन सेंटर, ओपन थिएटर सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

‎जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग एवं इससे जुड़े क्षेत्र को स्थानीय स्वरूप के अनुरूप हेरिटेज लुक दिया जाए। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि डोबरा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां विकसित की जा रही सुविधाएं पर्यटकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं।

‎*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोबरा का भी किया निरीक्षण*

‎इसके बाद जिलाधिकारी ने डोबरा चांठी पार्किंग परिसर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोबरा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रभारी अधिकारी से केंद्र के संचालन की अवधि, इसके अंतर्गत आने वाले गांवों, स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत कार्मिकों तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

‎निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी अमित रुसिया, अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा राजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

कल शुकवार, 14 अगस्त 2026, प्रातः 9:00 बजे सुमन पार्क से बच्चों की रैली “हर घर तिरंगा” अभियान पर आधारित, प्रारंभ होकर, प्रताप इंटर कॉलेज में समाप्त होगी। इसके पश्चात प्रताप इंटर कॉलेज में भारत सरकार, सूचना मंत्रालय के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के प्रतिनिधियों द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सभी सम्मानित पत्रकारगण आमंत्रित है।

 

You May Like