HTML tutorial
HTML tutorial

कोरोना पॉजिटिव मिला कालाढूंगी का युवक, प्रदेश में मरीजों की संख्या हुई 23

Pahado Ki Goonj

देहरादून। सूबे में रविवार को कोरोना का एक और मामला सामने आया है। नैनीताल के कालाढूंगी निवासी एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को एहतियातन रामनगर के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।
डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। वहीं, रामनगर संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए युवक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हो गई है।
वहीं, टनकपुर में क्वारंटीन में रखे गए 10 जमातियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उधर, बनबसा में क्वारंटीन में रखे गए कुछ कोरोना संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में अब तक आए पॉजिटिव मामलों में सभी संक्रमित बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौटे हैं। स्थानीय स्तर पर यह पहला मामला सामने आया है। वहीं, देहरादून के तीन कोरोना संक्रमित जमाती अभी यूपी में भर्ती हैं।

Next Post

ट्रेनी आईएफएस अस्पताल से डिस्चार्ज

देहरादून। लंबे समय से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती ट्रेनी आईएफएस को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 12 मार्च को इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकादमी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका सैंपल लिया था। सैंपल पॉजिटिव आने पर 15 मार्च को उन्हें राजकीय दून मेडिकल […]

You May Like