देहरादून। लंबे समय से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती ट्रेनी आईएफएस को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 12 मार्च को इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकादमी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका सैंपल लिया था। सैंपल पॉजिटिव आने पर 15 मार्च को उन्हें राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था।
उनके कुल 7 सैंपल लिए गए। पहला दूसरा और तीसरा सैंपल पॉजिटिव आया था। चैथा सैंपल नेगेटिव आने पर उनमें ठीक होने की थोड़ी उम्मीद जगी। इसके बाद पांचवा सैंपल पॉजिटिव आने पर एक बार वह मायूस हो गए थे। अब उनका छठा और सातवां सैंपल नेगेटिव आने के बाद आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं शनिवार को भी प्रदेश में छह मरीज कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। इनमें से नैनीताल से पांच और हरिद्वार जनपद के रुड़की से एक मरीज संक्रमित पाए गए थे। प्रदेश में चार दिन के भीतर कोरोना संक्रमितों के 16 मामले सामने आए हैं। जिसने स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें डाल दी है।
ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर कर रही पुलिस निगरानी
Sun Apr 5 , 2020
देहरादून। कोरोना वायरस को लेकर उत्तराखंड में लॉकडाउन को पूरी तरह से प्रभावी बनाने के लिए पुलिस चैकस है। पुलिस लगभग सभी जिलों में ड्रोन से निगरानी कर रही है। वहीं देहरादून में पुलिस ने 47 इलाकों में ड्रोन कैमरे लगाए हैं जो सभी जगह निगरानी करेंगे। पुलिस ने आईटीडीए […]

You May Like
-
पर्यटन मंत्री ने जाना आपदा में हुए नुकसान का हाल
Pahado Ki Goonj October 23, 2021
-
रोजगार को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का प्रदर्शन
Pahado Ki Goonj September 19, 2020

