देहरादून। प्रदेश की देहरादून में कोल्ड डे शुरू हो गया है। मौसम विभाग कई दिन से बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावनाएं जता रहा है। बावजूद इसके शहर में अलाव की व्यवस्था कागजों से बाहर नहीं आ पाई है। हालांकि मेयर का कहना है कि 15 दिसंबर से अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर के कई ऐसे इलाके हैं, जहां हर साल सर्दियों में अलाव जलाए जाते हैं। यह केवल अलाव नहीं बल्कि गरीबों की रात काटने का एक बेहतर इंतजाम माना जाता है। इस साल रात का तापमान 7.2 डिग्री तक गिर रहा है लेकिन नगर निगम की अलाव योजना अभी तक उठकर ऊपर नहीं आ पाई है। मेयर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि उन्होंने मंगलवार को दिन में ही घंटाघर और सहारनपुर चैक पर अलाव जलाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके यहां भी अलाव नजर नहीं आए। आसपास लोग ठिठुरते हुए दिखे। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 11 से 13 दिसंबर तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।
14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस का हल्ला बोल, तैयारियां जोरों पर
Wed Dec 11 , 2019
देहरादून। देश में मंदी, घटते रोजगार, गिरती हुई जीडीपी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, प्याज की आसमान छूती कीमतें और कमर तोड़ महंगाई के अलावा महिलाओं पर हो रही हिंसक वारदातों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बचाओ रैली करने जा रही है। ऐसे 14 दिसंबर को देश की राजधानी में होने […]

You May Like
-
विधानसभा अध्यक्ष ने की 228 तदर्थ नियुक्तियां निरस्त
Pahado Ki Goonj September 23, 2022

