HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड के पहले डिजीटल रेडियो स्टेशन का उद्घाटन

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बल्लुपुर चैक, देहरादून में उत्तराखण्ड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन ट्टओहो रेडियो उत्तराखण्ड’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून से यह एक अच्छी शुरूआत हो रही है। एप के माध्यम से ओहो रेडियो उत्तराखण्ड को दुनियाभर में सुना जा सकता है। उन्होंने आशा व्यत्तफ की कि यह रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लायेगा एवं लोगों को दुःख, दर्द एवं समस्याओं को उजागर भी करेगा। इससे सरकार को भी लोगों की समस्याओं के समाधान में और मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज इंटरनेट के जमाने में जब हर कोई डिजिटल माध्यम से जुड़ रहा है, ऐसे में आर.जे. काव्य द्वारा रेडियो को डिजिटल माध्यम पर लाने की सराहनीय कोशिश की गई है। ट्टओहो रेडियो उत्तराखण्ड’ के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, परिवेश, बोलियों एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
आर.जे काव्य ने कहा कि सोच लोकल एप्रोच ग्लोबल का विजन लिए संगीत, साहित्य, स्पोर्ट्स, करियर, पलायन, समाज और उत्तराखण्ड की हर बात को ओहो रेडियो उत्तराखण्ड अपनी आवाज देगा।

Next Post

दुर्मी की जनता ने किया सीएम का सम्मान

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को सीमांत जनपद चमोली की दुर्मी घाटी में पहुंचे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जो आजादी के बाद दुर्मी घाटी पहुंचे हैं। इससे पहले किसी मुख्यमंत्री ने इस दुर्गम घाटी में जाना मुनासिब नहीं समझा। दुर्मी नाम की इस दुर्गम घाटी की […]

You May Like