HTML tutorial
HTML tutorial

झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार लोग झुलसे

Pahado Ki Goonj

लालकुआ। मोटाहल्दू के सुफीभगवानपुर में बटाईदारों की झोपड़ी में आग लगने से चार लोग झुलस गए वहीं तीन घरों का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गए।
आग की लपटों ने मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों की उम्घ्मीदों को जलाकर राख कर दिया। मोटाहल्दू के सुफीभगवानपुर में बटाईदारों की झोपड़ी में आग लगने से चार लोग झुलस गए वहीं तीन घरों का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गए। आग सिलेंडर में भड़कने से और भयावह हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड व पुलिस बल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे सूफी भगवानपुर निवासी कांतिबल्लभ पुत्र हरिदत्त निवासी के बटाईदार खेम बहादुर पुत्र दोधराज, कल्लू पुत्र सतपाल निवास सूफी भगवानपुर, नन्ही देवी पत्नी दोधराज, ओमदर्शन पुत्र दोधराज निवासी निवासी बहेड़ी उप्र की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गृह स्वामी द्वारा आसपड़ोस के लोगों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया। तभी गैस सीलेंडर फटने से झोपड़ी पूरी तरह से जल गई। आग को बुझाने में ग्रामीण विपिन कबड़वाल, चंम्पा कबड़वाल, मीनाक्षी व कल्लू निवासी सूफी भगवानपुर झुलस गए। जिन्हें हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा गया है। आग लगने से नन्ही देवी जो कि एक विधवा हैं के घर पे रखे 16000 रुपये, खेम बहादुर बटाईदार की टीवी व पंखे व अन्य सभी के बेड फर्नीचर आदि जल के खाक हो हए है। विधायक नवीन दुम्का ने मौके पर पहुच कर पीड़ित को हर संभव सहायता का आश्वाशन दिया है।

 

Next Post

अष्टमी पर महागौरी के उपासना के साथ हुआ कन्या पूजन

देहरादून। शारदीय नवरात्र में क्षेत्र में अष्टमी पूजन हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे नवरात्र में मां की आराधना और व्रत रखने वाली श्रद्धालु महिलाओं ने अपने घरों में पूजा अर्चना के पश्चात कन्याओं का पूजन किया। द्रोणनगरी में दुर्गा अष्टमी धूमधाम से मनाई गयी। मंदिरों में पूजा […]

You May Like