HTML tutorial
HTML tutorial

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से फैली सनसनी

Pahado Ki Goonj

रूद्रपुर। नानकमत्ता क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिनमें से दो पुरूषों के शव झाड़ियों के पास मिले है जबकि परिवार की दो महिलाओं के शव घर से बरामद किये गये है। सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस खबर के फैलने के बाद शहर के बाजार भी बंद हो गये है।
मिली जानकारी के अनुसार नानकमत्ता पुलिस को सूचना मिली कि नानकमत्ता बाईपास पुल के समीप दो लहुलुहान शव पड़े हुए है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। शवों की पहचान अजय रस्तोगी पुत्र शिव शंकर रस्तोगी और उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी के रूप में की गयी। जबकि अजय रस्तोगी के घर से भी दो महिलाओं के शव बरामद किये गये है। जो उसकी मां और नानी के शव बताये जा रहे है। एक साथ एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की खबर सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और शहर के बाजार बंद हो गये। बताया जा रहा है कि मृतक अजय रस्तोगी की ज्वैलरी की दुकान है। वहीं मौके पर नानकमत्ता विधायक प्रेम राणा, एस.पी.सिटी ममता बोहरा सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

Next Post

मुख्यमंत्री ने निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का उद्घाटन किया

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित रतूड़ी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग जनों हेतु निशुल्क उपकरणों का वितरण कर खटीमा क्षेत्र हेतु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। https://youtu.be/FBqEt3hgucc ध्यान से […]

You May Like