देहरादून। उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है। मौसम विभाग ने 29 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर कुमाऊं में दिखाई देगा।
प्रदेश में जून माह की समाप्ति के साथ ही तेज बारिश को लेकर संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 29 जून के लिए जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उनमें देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। इस महीने के अंत तक होने वाली बारिश का ज्यादा असर कुमाऊं रीजन पर दिखाई देगा. मौसम विभाग ने कुमाऊं के अधिकतर जिलों में 29 जून को तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की है। हालांकि इसमें कुछ जिन्हें गढ़वाल के भी हैं। वहीं ऑरेंज अलर्ट जारी होते ही अब आपदा प्रबंधन विभाग को भी इसके मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हॉट मिक्स से बनाई जा रही सड़क की शिकायत पर सतपाल ने जांच बैठाई
Sat Jun 25 , 2022
देहरादून। लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज अपनी के पास रिखणीखाल में बारिश के दौरान हॉट मिक्स से बनाई जा रही सड़क की शिकायत पहुंची है, जिस पर महाराज ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग का पक्ष भी सामने […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021

