हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले एक स्वास्थ्यकर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार 36 पिछले कई सालों से जिला चिकित्सालय ने वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात था। वह ज्वालापुर क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर में रहता था। किसी कारण वश स्वास्थ्यकर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, फिलहाल परिजन भी आत्महत्या के कारण के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है।
सरकार गठन से पहले टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर धामी ने की पूजा अर्चना
Wed Mar 23 , 2022
देहरादून। उत्तराखंड में धामी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा के आला नेता मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। धामी ने करीब 20 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना […]

You May Like
-
मुख्य ख़बर डॉ पंकज पांडे सचिव एवं महानिदेशक सूचना की विदाई होने के बाद सचिव पद पर डॉ दिलीप जावलकर एवं महानिदेशक पद पर भूपेंद्र चौधरी नैनीताल के जिलाधिकारी को भेजा है, उत्तराखंड पत्रकार संघठन समन्वय समिति देहरादून दोनों अधिकारीयों का हार्दिक अभिनंदन करती है जीतमणि पैन्यूली
Pahado Ki Goonj July 23, 2018
-
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रेमी गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 2, 2022

