HTML tutorial
HTML tutorial

लाखों की स्मैक के साथ तीन दबोचे

Pahado Ki Goonj

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से स्मैक की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी यूपी से स्मैक की खेप लाकर रुद्रपुर में सप्लाई करते थे। वहीं, पकड़ी गई 43 ग्राम स्मैक की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच लाख रुपए आंकी जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यूपी से स्मैक की खेप लाकर रुद्रपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपी सुमित दुआ निवासी वार्ड 11 मुख्य बाजार रुद्रपुर को 30.69 ग्राम स्मैक के साथ गदरपुर फ्लाईओवर एलाइंस कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है। जबकि, एडीटीएफ की टीम ने रूप सिंह और मलकीत सिंह निवासी ग्राम अमरपुर 12.04 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है। एक आरोपी रूप सिंह दस दिन पहले पकड़ी गई स्मैक की खेप के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Next Post

सीएम धामी ने किया मसूरी चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को मसूरी में जिला चिकित्सालय में डीएलएफ फाउंडेशन द्वारा दी गई सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मसूरी टाउन हॉल में आयोजित भाजपा के द्वारा स्वागत समारोह में शिरकत की। जहां पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन […]

You May Like