देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अब तक का आंकड़ा 96 हजार 590 हो चुका है। यानी प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10 लाख तक पहुंचने वाला है। पिछले 10 महीनों में अब तक 1673 लोग संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के मद्देनजर राज्य खराब हालातों से निकलकर अब कंट्रोल में दिखाई दे रहा हैं। यूं तो देश में वैक्सीनेशन का काम शुरू हो चुका है, लेकिन लोगों की जागरूकता के चलते अब कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में भी काफी तेजी से कमी आई है। मौजूदा आंकड़ों पर गौर करें तो उत्तराखंड में प्रत्येक 24 घंटे में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब करीब 50 तक पहुंच गया है। ऐसे ही मरने वालों का ग्राफ भी शून्य की तरफ बढ़ रहा है। राज्य में पिछले 1 हफ्ते के दौरान आंकड़ा 24 घंटे में 100 से 50 तक रहा. चिकित्सक मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा शून्य की तरफ दिखाई देगा। उत्तराखंड में 790 एक्टिव मरीज हैं। दून मेडिकल कॉलेज में एमडी मेडिसिन डॉ. नारायण जीत कहते हैं कि आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण का ग्राफ और भी तेजी से नीचे गिरने वाला है। लेकिन इसके लिए लोगों को मौजूदा स्थिति की तरह ही जागरूकता रखनी होगी, ताकि राज्य में कोरोना वायरस पूरी तरह से विदा हो जाए। राज्य में पिछले 72 घंटों में 8 जिलों में आंकड़े शून्य रहे हैं। पिछले 24 घंटों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया है।
हालांकि चिकित्सक कहते हैं कि अभी कोरोना वायरस को पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और जब तक सभी में हार्ड इम्यूनिटी नहीं आ जाती। तब तक खतरा बरकरार है। हालांकि उन्होंने कहा कि काफी बड़ी संख्या में लोग इम्यूनिटी बिल्ड कर चुके हैं और अब कोरोना वायरस कमजोर पड़ता जा रहा है।
धौलीगंगा में बढ़ा जलस्तर, चेतावनी की जारी
Thu Feb 11 , 2021
जलस्तर बढ़ने से रोका गया रेस्क्यू अभियान नदी का प्रवाह देख आधा किमी पीछे हटी रेस्क्यू टीमें देहरादून। ऋषिगंगा नदी में पानी के स्तर में वृद्धि के बाद धौलीगंगा में भी पानी बढ़ गया है। इस कारण चमोली जिले में बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

