राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से नि) से आईटीबीपी प.क. के एडीजी मनोज सिंह रावत ने की शिष्टाचार भेंट

Pahado Ki Goonj

देहरादून, ukpkg.com,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में आईटीबीपी पश्चिमी कमान के एडीजी मनोज सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और पश्चिमी कमान के मिशन, विजन और चुनौतियों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। राज्यपाल ने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके अलावा बल कई आंतरिक सुरक्षा अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि बल की अधिकांश सीमा चौकियां 9,000 फीट से 18,800 फीट तक की ऊंचाइयों पर स्थित हैं जहां तापमान शून्य से 45 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है ऐसी विषम परिस्थितियों में ड्यूटी देना अपने आप में बेहद सराहनीय है। आईटीबीपी हिमालय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं के लिए फर्स्ट रेस्‍पोंडर के रूप में राहत व बचाव अभियानों का संचालन भी करती है जो उत्तराखण्ड जैसे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Next Post

महाविद्यालय की बी.एस.सी गृ. वि. की छात्रा मुस्कान को मिला गोल्ड मेडल

देहरादून, ukpkg.com,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में बी.एस.सी. गृह विज्ञान संकाय संचालित होने के पश्चात् इस संकाय की प्रथम बैच की छात्रा कु0 मुस्कान को श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिये मा0 राज्यपाल महोदय द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। कु0मुस्कान […]

You May Like