HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल ने परेड ग्राउण्ड में फहराया तिरंगा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखण्ड में आज 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां गणतंत्र दिवस परेड और मुख्य समारोह दून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। परेड ग्राउण्ड में सुबह साढ़े दस बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। राज्यपाल मौर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर सेना, आइटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। आज के मुख्य आयोजन में खास बात यह रही कि हर बार परेड ग्राउण्ड में मार्च पास्ट होता था लेकिन इस बार जहां कोविडकृ 19 के मददेनजर परेड में टुकड़ियों की संख्या घटाई गयी वहीं परेड ग्राउण्ड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते परेड का आयोजन सड़क पर किया गया।
यहां राज्यपाल को सलामी देते हुए परेड मंच के सामने से हो कर कान्वेंट रोड, प्रेस क्लब के सामने से होते हुए वापस आयोजन स्थन के समीप संपन्न हुई। वहीं मार्च पास्ट में विभिन्न झांकियों को शामिल किया गया था। इन झांकियों ने वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने छोलिया, गढ़वाली, कौथिक, हारूल, पौणा नृत्य और नंदादेवी राजजात से दर्शकों का मन मोह लिया। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया।
परेड मैदान में आयोजित समारोह में 20 कुमाऊं रेजिमेंट, आइटीबीपी, 46वीं वाहिनी पीएसी महिला, उत्तराखंड पुलिस, आइआरबी प्रथम, होमगार्ड, पीआरडी, अश्व दल, पुलिस संचार, दंगा नियंत्रण वाहन, अग्नि शमन, सीपीयू ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया। मार्चपास्ट करने वाली टुकड़ियों में 20वीं कुमाऊं रेजीमेंट को प्रथम, आइटीबीपी को द्वितीय और उत्तराखंड पुलिस दस्ते को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Next Post

एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प आज लेना होगाः मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने मंगलवार को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सचिवालय प्रांगण में झण्डारोहण किया। मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों एवं सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को हम भारतवासी एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते […]

You May Like