गुड न्यूज:मुख्यमंत्री ने देश के महान नेताओं को याद करते हुए गरीबों को कम्बल वितरण किया

Pahado Ki Goonj

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में वीर चन्द्र सिंह ‘‘गढ़वाली‘‘ को पेशावर कांड का महानायक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की उन्होंने देश की आजादी के लिये आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर महान देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार किया।आगेपढें
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। श्री वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी नयी पहचान बनाई तथा 21 वीं शदी में मजबूती से कदम आगे बढ़ाया। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। उनकी दूरगामी सोच, रचनाओं, पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल की लङाई में भारत को मिली जीत के लिये उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस के अवसर पर सभी जनपदों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिनमें मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन दिवस पर वे स्वयं भी ग्राम चौपाल में प्रतिभाग करेंगे।आगेपढें

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्रिसमस का यह पर्व हमें सेवा, त्याग, प्रेम और करुणा जैसे आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार भाईचारे की भावना और खुशियों को बांटने का उत्सव है। उत्तराखण्ड में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है।आगेपढें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिलो और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलो पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपङे उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। कल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए। सीएम ने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कम्बल और गर्म कपङों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारो की जिम्मेदारी होगी। इस काम में आम जन का भी सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों का भी अधिकारी निरीक्षण करें।

शनिवार देर सांय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरित किये। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे व अन्य का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने रैन बसेरों में रुके लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरो की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्‍यवस्‍था करने के भी निर्देश दिया।आगेपढें

 

 मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखने के लिए मानव कल्याण के लिए हम पहाडोंकीगूँज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र पोर्टल की ओर से दुनिया को बचाने के लिए कोरोना की जंग जीतेहुये 72 वर्ष की उम्र में देहरादून ,हरिद्वार  से दिल्ली  तक सदभावना पद यात्रा   दिनाँक 1 जनवरी2023 से 12 km प्रतिदिन  चल कर करने जा रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से महामहीम राष्ट्रपति कार्यालय नई दिल्ली में 2011 से दबी फाइल को महामहीम राष्ट्रपति तक पहुंचा ने के लिए अधिकारियों की इच्छा शक्ति को जगाने के लिए देश एवं विश्व को बचाने के लिए ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं।

आप सहयोग दान ,विज्ञापन के रूप में करना चाहें paytm no 9456334283 Name of account:

Pahadon ki goonj

a/cno:705330110000013

IFS,Code:BKID0007053 BANK OF INDIA से भेजसकते है। वट्सप न0: 7983825336 ईमेल:pahadonkigoonj@gmail.com

आगेपढें

पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए अनके कार्य क्रम सम्पनयूकेडी का पदयात्रा कार्यक्रम(1)  यूकेडी के संरक्षक बीडी रातूड़ी ने बडोनी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

घण्टा घर स्थित बडोनी जी की मूर्ति पर यूकेडी नेता सुनिल ध्यानी, शिवप्रसाद सेमवाल ने (3)श्रद्धा सुमन अर्पित किये

 

हुए

दिल्ली ,नोएडा में प्रवासियों ने अनेक प्रकार के कार्यक्रम सम्पन कर अपनी मानव सेवा संंंस्कृती

को बढ़ावा देने के लिए  जिज्ञासा बनाये रखने में  देेेश के लिए प्रेरणा देते हैं।

Next Post

सुश्री आरती, राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकार अपराध समाधान संस्था सेजन कल्याण के लिए समाज को जागरूक करते हैं

दिल्ली,देहरादून,अधिकार अपराध समाधान की *संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरती*एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता, को अधिकार अपराध समाधान मे उच्च प्रमुख कानूनी सलाहकार* पद पर नियुक्त करके *आशीर्वाद लेने आरती कड़कड़डूमा कोर्ट पहुँची*आगेपढें राष्ट्रीय अपभोक्ता दिवस  के अवसर पर शाहदरा जिला कानूनी सेवाए प्राधिकरण कड़कड़डूमा दिल्ली 110032 द्वारा यूनिटी वन माॅल कड़कड़डूमा दिल्ली, मे […]

You May Like