HTML tutorial
HTML tutorial

यात्रा पर आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

Pahado Ki Goonj

यात्रा पर आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक बेंगलुरु  निवासी यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यात्री सी पी रमेश पुत्र चन्द्र मोली उम्र ( 59)अपने दोस्तों संग बीते 16 मई को चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। यमुनोत्री के बाद वे बीते 20 मई को गंगोत्री पहुंचे जहां सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें उत्तरकाशी अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज  चल रहा था तभी  तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया। जैसे ही एम्बुलेंस कण्डीसौड़ के पास पहुंची तो अचानक सीने में तेज दर्द होने के कारण नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कंडीसौड़ छाम लगाया गया। यहां डाक्टरों के द्वारा सी पी रमेश को मृत घोषित कर दिया गया। थाना छाम के पुलिस उपनिरीक्षक जुगल किशोर भट्ट ने बताया कि शव को पंचनामा करने के बाद उनके पुत्र व दोस्तों की सुपुर्दगी में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है।

Next Post

Goodnews,आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए ; मुख्यमंत्री धामी

आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते समय उनका सही प्रकार से सत्यापन किया जाए *सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की निरंतर कार्यवाही की जाए।* *सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए।* *भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।* *मुख्यमंत्री आवास में बैठक के […]

You May Like