राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी

Pahado Ki Goonj

 

*राजभवन देहरादून 15 सितम्बर, 2023*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी। राज्यपाल द्वारा राजभवन में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान हेतु समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज विभिन्न जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों से कुल 08 लोगों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें/समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखीं। इस अवसर पर पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों द्वारा पेंशन से संबंधित समस्याएं, उपनल में नियुक्ति से संबंधित, आर्थिक सहायता व अन्य समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखी गयी। राज्यपाल ने सभी समस्याओं को गम्भीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

राज्यपाल ने कहा कि सभी शिकायतों का नियमानुसार यथाशीघ्र निस्तारण किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे जवान पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उसी तत्परता से हमें उनके परिवारजनों की देखभाल व सहायता करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने राजभवन में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु नियुक्त शिकायत निवारण अधिकारी को सभी समस्याओं को यथाशीघ्र संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिये और कहा कि इसका फीडबैक भी अवश्य लिया जाए।

आगे पढ़ें

*राजभवन देहरादून 15 सितम्बर, 2023*

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने शुक्रवार को राजभवन गृहस्थ अधिष्ठान और उद्यान में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को पुरस्कृत किया। राज्यपाल ने उद्यान कर्मियों के अथक परिश्रम, लगन और कौशल की प्रशंसा की।

राज्यपाल ने कहा कि राजभवन उद्यान के विकास में यहां कार्यरत उद्यान कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं राजभवन में आने वाले विशिष्ट अभ्यागतों के आतिथ्य एवं सत्कार आदि में गृहस्थ अधिष्ठान की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसका निर्वहन वे पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं। उन्होंने सभी को सदैव इसी भावना से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Next Post

तेज गति कार ने लोडर व राहगीर को टक्कर मारकर घायल किया जानिए समाचार

देहरादून। तेज गति कार ने लोडर व राहगीर को टक्कर मारकर घायल कर दिया।कार चालक घायल को अपने वाहन में डालकर अस्पताल ले गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पांच बजे एक कार संख्या यूके 08 एक क्यू 8735 का चालक तेज गति से कार को चलाते हुए बल्लीवाला […]

You May Like