HTML tutorial

गंगोत्री में स्वच्छता का डंडा, प्लास्टिक और गंदगी पर चालान!

Pahado Ki Goonj

गंगोत्री में स्वच्छता का डंडा, प्लास्टिक और गंदगी पर चालान!
उत्तरकाशी। गंगोत्री।

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत नगर पंचायत गंगोत्री ने स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक, पॉलीथीन के उपयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जया नंद सेमवाल ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें और कचरे को 4-बिन प्रणाली के अनुसार अलग-अलग कर नगर पंचायत के संग्रहण वाहन को ही दें।
उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकने, सड़क और नालियों में कचरा डालने से बचें। प्रत्येक प्रतिष्ठान और घर के सामने कूड़ादान रखकर स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
नगर पंचायत ने स्वच्छ गंगोत्री और सुंदर गंगोत्री के लिए लोगों से स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की।

You May Like