HTML tutorial

मातृशक्ति को सम्मान, आत्मनिर्भरता का संकल्प… आराकोट-बंगाण में मनमोहन सिंह चौहान ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा ।

Pahado Ki Goonj

मातृशक्ति को सम्मान, आत्मनिर्भरता का संकल्प… आराकोट-बंगाण में मनमोहन सिंह चौहान ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा ।

उत्तरकाशी।
आराकोट-बंगाण में मातृशक्ति का सम्मान
आराकोट-बंगाण। आत्मनिर्भर स्वायत्त सहकारिता क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आराकोट-बंगाण क्षेत्र के अंतिम जरूरतमंद परिवार तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि जब भी मातृशक्ति को उनकी आवश्यकता होगी, वह दिन-रात उनकी सेवा के लिए उनके बीच खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की सेवा, समाज की सेवा और क्षेत्र का विकास ही उनका संकल्प है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आराकोट, ग्राम प्रधान बेगल, प्रधानाचार्य, फेडरेशन की अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित विभिन्न गांवों से पहुंची मातृशक्ति मौजूद रही।

Next Post

नशे से दूर, संकल्प से जुड़ें युवा—जुणगा इंटर कॉलेज में चला नशा मुक्ति अभियान ।

नशे से दूर, संकल्प से जुड़ें युवा—जुणगा इंटर कॉलेज में चला नशा मुक्ति अभियान । उत्तरकाशी।  रिपोर्ट मदन पैन्यूली।   प्रज्ञा पीठ श्रीराम यज्ञशाला गायत्री भवन कनसेन, जोशियाड़ा से गायत्री परिवार की टीम शनिवार को करीब 60 किलोमीटर दूर समुद्र तल से लगभग 5500 फीट की ऊंचाई पर स्थित राजकीय […]

You May Like