गंगोत्री यमनोत्री धाम में लगातार बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या।

Pahado Ki Goonj

गंगोत्री यमनोत्री धाम में लगातार बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या।

उत्तरकाशी:- मदन पैन्यूली

जनपद के दोनों धाम श्री यमुनोत्री व श्री गंगोत्री धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की आमद निरन्तर बड़ रही है। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद बंद पड़े कारोबार को मिलेगी संजीवनी। चार धाम यात्रा की शुरुआत होने से यात्रा से जुड़े व्यवसायों की उम्मीदे बड़ी है। बुधवार सांय 04 बजे तक गंगोत्री में कुल 164 व यमुनोत्री में 319 श्रद्धालु दर्शन कर चुके है।
जनपद के दोनों धाम में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही एहतिहात के रूप में बरती जाने वाली सावधानियों एवं यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यात्रा से जुड़े अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए है। इसी क्रम में जहां नगर पंचायत गंगोत्री व जिला पंचायत द्वारा मंदिर परिसर के साथ ही यात्रा पड़ावों के मुख्य मार्गों,प्रसाद की दुकानों तथा मुख्य चौराहों पर नियमित सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। वहीं यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं को भी दुरस्त किया गया।

Next Post

लेखक एवं कवि प्रसून जोशी ने सीएम से की भेंट

\\देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, प्रख्यात गीतकार, पटकथा लेखक एवं कवि प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री के साथ भेंट के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। […]

You May Like