
चारधाम यात्रा में उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 678 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी बड़कोट ।
चारधाम यात्रा के दौरान उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगाण गांव बस स्टॉप के पास 678 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरजमणी (25) निवासी कुठार रानाचट्टी को कोतवाली बड़कोट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा। बरामद चरस की कीमत करीब 1.3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

