HTML tutorial
HTML tutorial

बी.एस . नेगी महिला पोलिटेक्नक में हुआ नई कार्यकारिणी का गठन में हर्षमणि व्यास अध्यक्ष बने

Pahado Ki Goonj

 

देहरादून,बी एस नेगी महिला पोलिटेक्निक 33 वर्ष पुराना संस्थान है जो एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है और यूबीटीईआर से संबद्ध है। संस्थान सोसाइटी एक्ट 1856 के अंतर्गत एक रजिस्टर्ड सोसाइटी है, जिसका संचालन कार्यकारिणी द्वारा किया जाता है।
दिनॉक 19.09.2020 को संस्थान मे नई कार्यकारिणी के गठन हेतु  एस.एस. पागंती , आईएएस, पूर्व कमिशनर, उत्तराखंड को निवार्चन अधिकारी बनाते हुए विधिवत् तरीके से चुनाव सम्पन किये गये।
चुनाव से पूर्व , वर्तमान कार्यकारिणी ने अब तक की उपलब्धियो को आम सभा में प्रस्तुत किया। जिनमें मुख्यत: एआईसीटीई से सत्र 2020-21 हेतु मान्यता प्राप्त होना, यूबीटीईआर से सम्बद्धता प्राप्त होने के उपरान्त संस्थान मे प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ होना, ओएनजीसी व संस्थान के मध्य 30 वर्ष का लीज़ एग्रीमेंट होना, संस्थान में डिजीटल मार्केटिंग सहित अन्य एक वर्षीय कोर्स का शुभारंभ । संस्थान मे स्थापना दिवस, हरेला व वॉल म्यूरल जिसका उदघाटन स्वयं विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया गया आदि कार्यक्रम भी सम्पन्न किये गये। इसी क्रम में संस्थान कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत निवार्चन अधिकारी द्वारा चुनाव प्राक्रिया सम्पन्न करवायी गयी। हर्षमणि व्यास अध्यक्ष , डा. के. पी. शर्मा उपाध्यक्ष,  बीना रायकवार सचिव,  प्रमिला राठौर सहसचिव,  हरिशंकर जोशी कोषाध्यक्ष व  विजय प्रसाद जुयाल उपकोषाध्यक्ष चुने गये।
संस्थान प्रधानाचार्या  अनुपमा उनियाल ने एस. एस.पागंती द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने हेतु धन्यवाद दिया व नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी व कहा कि संस्थान ने अध्यक्ष हर्षमणि व्यास के मार्गदर्शन में कई उपलब्धियाँ प्राप्त की है व भविष्य में भी इसी मार्गदर्शन से संस्थान नई ऊचाईयां प्राप्त करता रहेगा। नई कार्यकारिणी ने भी आश्वासन दिया कि वह  शोभना वाही के सपने “महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने” हेतु सदैव अग्रसर रहते हुए इस संस्थान को उत्तराखंड में एक नये आयाम तक पहुंचायेगे।

 

Next Post

टैक्सी मैक्सी महासंघ ने सीएम और परिवहन मंत्री का जताया आभार

देहरादून। उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवसायिक वाहनों को 6 महीने के रोड टैक्स में छूट और व्यवसायिक चालकों को दो हजार रुपये की मदद देकर उनको आर्थिक परेशानी […]

You May Like