पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 130वीं जयंती समारोह आयोजित कर उन्‍हें याद किया

Pahado Ki Goonj

रामनगर । पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 130वीं जयंती समारोह रामनगर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीप जलाकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने पंडित पंत के जीवन के हर पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वंत्रता संग्राम में उन्होंने अपना योगदान दिया। उन्हें पहाड़ से लगाव था।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि पंडित पंत के जीवन संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान से भावी पीढ़ियों को अवगत कराना होगा। कार्यक्रम का संचालन देवी दत्त दानी ने किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। सामान्य ज्ञान और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम आये छात्र छात्राओं को मुख़्य अतिथि सतपाल महाराज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा स्कूली छात्राओं ने पंडित गोविंद बल्लभ पन्त के जीवन पर अपने विचार रखे। इस दौरान भावना भट्ट, एसडीएम परितोष वर्मा, सीटीआर की उनिदेशक अमित वर्मा, अमिता लोहनी, डीएफओ नेहा वर्मा समेत अनेक लोग मौजूद थे।

जयंती पंत के जीवन पर प्रकाश डाला

रानीखेत में आज भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व गृहमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 130 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के वयोवृद्ध केएस बिष्ट ने भारत रत्न की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वक्ताओ ने भारत रत्न के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। इस दौरान उपनेता विधानमंडल दल करन माहरा, उपजिलाधिकारी रजा अब्बास, छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेगी, हरीश साह, दीपक पंत आदि मौजूद रहे।

Next Post

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया खुलासा

इंडिया टीवी। (11/सितंबर/2017) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुलासा किया है कि रेप मामले में दोषी करार दिए जाने के तुरंत बाद गुरमीत राम रहीम को पंचकूला कोर्ट से भगाने की ‘बड़ी साजिश’ की गई थी। उन्होंने इशारा किया कि पंजाब पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी इस साजिश में […]

You May Like