देहरादून। प्रदेश की राजधानी दून में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस हुए। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1. 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। हालांकि, कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र देहरादून था। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील राज्य है। 24 जुलाई को देर रात उत्तरकाशी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
अपने गांव पहुंची ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया
Wed Aug 11 , 2021
हरिद्वार। टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया अपने गांव रोशनाबाद पहुंच गई हैं। वंदना कटारिया का रोशनाबाद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रोशनाबाद के जिस स्टेडियम में वंदना ने अपने खेल की शुरुआत की थी, उसी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन, स्थानीय विधायकों […]

You May Like
-
बहुत दुःख के साथ सूचित करना है कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक और मशहूर साहित्यकार स्वर्गीय कामरेड विद्यासागर नौटियाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती देवेश्वरी नौटियाल जी का आज दिनांक 31 मई को सांयकाल 6.30 पर देहरादून अपने आवास पर देहान्त हो गया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के सदस्यों को इस पीड़ा को सहन करने की ताकत दे. उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में होगा। ॐ शान्ति ॐ शान्ति
Pahado Ki Goonj June 1, 2018

